{"_id":"5717e0184f1c1b383d8b484b","slug":"mohali-gamada-purab-apartment-alato-protest-against-gamada","type":"story","status":"publish","title_hn":" पूरब अपार्टमेंट्स के अलॉटी आए गमाडा के विरोध में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूरब अपार्टमेंट्स के अलॉटी आए गमाडा के विरोध में
ब्यूरो, अमर उजाला/मोहाली
Updated Thu, 21 Apr 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
पूरब अपार्टमेंट्स
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरब अपार्टमेंट्स के अलॉटियों ने गमाडा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उनका आरोप है कि गमाडा ने 31 मार्च तक फ्लैटों का पजेशन देने का वायदा किया था, अब तक फ्लैटों के निर्माण का काम पूरा नहीं हो पाया है। वहीं फ्लैटों में बिजली तक नहीं पहुंची है। गमाडा के अधिकारियों का दावा है कि इंजीनियरिंग विभाग से क्लीयरेंस मिलते ही पजेशन दे दिया जाएगा। वहीं, सोसायटी में पावर बैक अप की क्षमता रहेगी। अलॉटियों को इस बारे में चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।
जानकारी के मुताबिक पूरब अपार्टमेंट्स के लोगों ने प्रीमियम अपार्टमेंट अलॉटी एसोसिएशन बनाई है। एसोसिएशन के मेंबरों ने बताया कि गमाडा की तरफ से एक मई 2015 में पजेशन देने की बात कही गई थी। इसके बाद दिसंबर 2015 फिर जनवरी में फ्लैटों का ड्रॉ निकाला गया। इसके बाद फरवरी और मार्च में पजेशन देने की बात कही गई थी, लेकिन अब तक भी बात सिरे नहीं चढ़ पाई है।
उन्होंने बताया कि अभी तक फ्लैट्स का काम पूरा नहीं हो पाया है। बिजली का कनेक्शन भी नहीं मिल पाया है। अलॉटियों का कहना है कि गमाडा के कारण अलॉटी भारी परेशानी उठा रहे हैं। एक तरफ उन्हें बैंकों की मोटी किश्तें भरनी पड़ रही हैं, जबकि दूसरी तरफ घरों का किराया चुकाना पड़ रहा है। वहीं, गमाडा अब भी साफ नहीं कर रहा है कि उन्हें कब तक फ्लैटों का पजेशन दिया जाएगा। वहीं, एसोसिएशन के मेंबरों ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो वे गमाडा के खिलाफ सड़कों पर आ जाएंगे।