फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Mohali Developing as a big IT hub of state

मोहाली राज्य के बडे़ आईटी हब के रूप में हो रहा विकसित

Thu, 03 Dec 2020 02:14 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2020 02:14 AM IST
विज्ञापन
Mohali Developing as a big IT hub of state
मोहाली। शहर राज्य के अगले बड़े आईटी हब के तौर पर तेजी से विकसित हो रहा है। इंफोसिस, सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क ऑफ इंडिया (एसटीपीआई), क्वार्क सिटी, बेस्टैक टावर्स जैसी बड़ी आईटी कंपनी की मौजूदगी, आईटी क्षेत्र में विश्व स्तर पर शहर के बढ़ रहे कद की गवाही देती हैं। यह बात बुधवार को इन्वेस्टमेंट प्रोमोशन, उद्योग एवं वाणिज्य और आईटी के प्रमुख सचिव अलोक शेखर ने इन्फोसिस कैंपस का दौरा करने के दौरान कही। इसके साथ ही आईटी सिटी मोहाली में इंफोसिस के विस्तार संबंधी योजनाओं की जानकारी भी दी।
विज्ञापन

इस अवसर पर अलोक शेखर ने बताया कि पंजाब सरकार गमाडा की ओर से आईटी सिटी मोहाली में आईटी/आईटीईएस क्षेत्र की संभावित कंपनी को प्लॉट अलाट कर रही है। जिसमें विश्व स्तर की अत्याधुनिक सुविधा और विश्व स्तर का बुनियादी ढांचा मौजूद है। इसके अलावा रणनीतिक तौर पर आईटी सिटी मोहाली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के नजदीक स्थित है। चारों तरफ से एयरोसिटी, विश्व व्यापार केंद्र, प्रमुख अनुसंधान और अकादमिक संस्थाओं से घिरा हुआ है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में भारत की प्रमुख संस्थाओं जैसे कि आईआईटी रोपड़, इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटीकल एजुकेशन एंड रिर्सच (एनआईपीईआर.), इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिर्सच (आईआईएसईआर), नेशनल एग्री फूड बायोटेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट (नैबी) से घिरा हुआ है जो कि मोहाली को पंजाब के एक आधुनिक इनोवेशन / टेक्निकल हब के तौर पर विकसित करने में सहायता कर रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वित्त वर्ष 2019-20 के दौरान आईटी/आईटीएस क्षेत्र में काफी विस्तार हुआ है और लगभग 600 करोड़ रुपये तक जा पहुंचा है जो कि वित्त वर्ष 2018-19 में 345 करोड़ रुपये और 2017-18 में 120 करोड़ रुपये था। जिसके साथ वित्त वर्ष 19-20 में वित्त वर्ष 17-18 के मुकाबले आईटी / ईएसडीएम क्षेत्र के निवेश में 500 प्रतिशत विस्तार हुआ है। पंजाब में नई प्रौद्योगिकियों में एक मजबूत और अनुकूल वातावरण का निर्माण किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संकटकालीन समय में 1500 लोगों को रोजगार
इंफोसिस को 50 एकड़ प्लॉट अलॉट करने के लिए पंजाब सरकार का धन्यवाद करते हुए कंपनी के विकास केंद्र के प्रमुख समीर गोयल ने कहा कि इंफोसिस ने साल-2017 में मोहाली में अपना कामकाज शुरू किया था और यह क्षेत्र में अपनी जड़ें और मजबूत करने के लिए विकास के मार्ग पर अग्रसर है। उन्होंने मोहाली के आईटी सिटी कैंपस में अपनी कंपनी के विस्तार करने की योजना भी साझा की और विभिन्न विदेशी ग्राहकों को सॉफ्टवेयर सेवाएं देने वाले 25 करोड़ रुपये के निवेश के साथ 200 कर्मचारियों की बैठने की क्षमता वाले एसईजैड सिंगल यूनिट की स्थापना संबंधी भी जानकारी दी। समीर गोयल ने कहा कि संकटकालीन स्थिति के बावजूद इंफोसिस ने मोहाली में 110 करोड़ रुपये के निवेश के साथ 1500 सॉफ्टवेयर पेशेवरों, अन्य सहायता सुविधाओं और बुनियादी ढांचे के लिए एक विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचे की स्थापना करने का प्रस्ताव रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed