{"_id":"572cb2364f1c1bc83d5cce6e","slug":"mohali-dc-office-dc-office-employess-protest-employees-protest-mohali","type":"story","status":"publish","title_hn":" मोहाली डीसी दफ्तर के मुलाजिम आए संघर्ष की राह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली डीसी दफ्तर के मुलाजिम आए संघर्ष की राह
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
Updated Sat, 07 May 2016 11:01 AM IST
विज्ञापन
धरना
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली में विभिन्न लंबित मांगों को लेकर डीसी दफ्तर के मुलाजिम भी संघर्ष की राह पर आ गए हैं। मुलाजिमों ने शुक्रवार को सरकार के खिलाफ काले बिल्ले लगाकर प्रदर्शन किया। साथ ही सरकार का पुतला जलाया। वहीं, मुलाजिमों ने चेतावनी दी है कि जल्द उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो संघर्ष और तेज किया जाएगा। इस दौरान जो भी काम प्रभावित होगा। उसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को मुलाजिम डीसी दफ्तर यूनियन की प्रधान सुनीता रानी की अगुवाई में कर्मचारी इकट्ठा हुए। मुलाजिमों ने बताया कि उनकी मुख्य मांगों में 14-8-95 के नियम के मुताबिक डीसी दफ्तरों में स्टाफ का प्रबंध करना, पे कमीशन गठित करना व लागू करना, रहते महंगाई भत्ते की किश्त का भुगतान करना शामिल है। इसके अलावा 2004 के बाद भर्ती हुए मुलाजिमों को पुरानी पेंशन लागू करना व एसीपी की रिपोर्ट को मुलाजिमों की मांग अनुसार के 4, 9, 14 और हायर वेतन स्केल, उच्च अधिकारियों को कैटेगरी की तरह लागू करना शामिल है। इस मौके पर स्टेट बॉडी के चेयरमैन ओम प्रकाश, महासचिव हरमिंद सिंह चीमा, उप प्रधन पंकज कुमार, खजांनची जसंवत सिंह मौजूद रहे।