फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   mohali court, lok adalat, assistent nigam commisionar, excutive engneer, mohali

कोर्ट से अतिरिक्त निगम कमिश्नर व कार्यकारी इंजीनियर को नोटिस

Mon, 06 Jun 2016 09:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली Updated Mon, 06 Jun 2016 09:38 AM IST
विज्ञापन
mohali court, lok adalat, assistent nigam commisionar, excutive engneer, mohali
लाोक अदालत - फोटो : demo pic
 शहर की सड़कों पर बिना स्कैरीफाई किए (पहले डाली गई प्रीमिक्स को उखाड़े बिना) नई प्रीमिक्स डालने का मामला अदालत पहुंच गया।
विज्ञापन

समाजसेवी अतुल शर्मा ने लोक अदालत में नगर निगम के खिलाफ अदालत के आदेशों की अवहेलना का केस दायर किया है। अदालत ने मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम के अतिरिक्त कमिश्नर व कार्यकारी इंजीनियर को नोटिस जारी किया है। साथ ही दो जुलाई को जवाब दाखिल करने के लिए कहा गया है।

जानकारी के मुताबिक, इस संबंध में फेज-2 निवासी व सोच सेवा समिति के प्रमुख अतुल शर्मा ने कुछ समय पहले बाकायदा तौर पर इस संबंध में अदालत में केस दायर किया था। इसमें उन्होंने अदालत को बताया था कि पहले डाले गए प्रीमिक्स उखाड़े बिना नए प्रीमिक्स डाले जा रहे हैं।
विज्ञापन


इससे सड़कों का लेवल काफी ऊंचा हो गया। वहीं, इससे बरसात में लोगों के घरों में पानी भर जाता है। ऐसे में उन्होंने अदालत से मांग की थी कि निगम को आदेश दिए जाए कि सड़कों को स्कैरीफाई करने के बाद ही प्रीमिक्स डाला जाए।  उन्होंने बताया कि इस मामले में नगर निगम के कमिश्नर ने अदालत ने लिखित तौर पर जवाब दिया था कि आगे से सड़कों को स्कैरीफाई करके ही प्रीमिक्स डाला जाएगा। कुछ समय पहले नगर निगम के मेयर व कमिश्नर ने सड़क के स्कैरीफाई करने के लिए मशीन खरीदने की बात कहीं थी। लेकिन, अब सड़कों पर नए सिरे से प्रीमिक्स डालने का काम शुरू हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहंी, आने वाले समय में एक बार फिर बरसात में पानी भरने की समस्या खड़ी हो गई है। उन्होंने कहा कि सड़कों को स्कैरीफाई कर प्रीमिक्स डालने के लिए उन्होंने कई बार निगम अधिकारियों को पत्र लिखे। पर किसी ने उनकी सुनवाई नहीं की गई। मजबूर होकर उन्हें अदालत की शरण में जाना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed