फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Mohali : 55 lakh fine levied in 103 cases of electricity theft

जीरकपुर : बिजली चोरी के 103 मामलों में 55 लाख जुर्माना वसूला

Tue, 23 Mar 2021 02:13 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 02:13 AM IST
विज्ञापन
Mohali : 55 lakh fine levied in 103 cases of electricity theft
कुंडी कनेक्शन काटता कर्मी। - फोटो : MOHALI
मोहाली। पावरकॉम ने मोहाली में बिजली चोरी करने वालों को शिकंजा कसने के लिए अभियान शुरू किया है। इसके तहत दो दिन में बिजली चोरी के 103 मामलों में 55.88 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया है। वित्तीय वर्ष का आखिरी महीना होने के कारण डिफॉल्टरों पर भी सख्ती की जा रही है। एक सप्ताह के दौरान पावरकॉम ने डिफॉल्टरों से 103 लाख 26 हजार रुपये वसूले हैं।
विज्ञापन

पावरकॉम मोहाली वितरण सर्किल के सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर (अधीक्षक अभियंता) मोहित सूद ने बताया कि जिले में बिजली चोरी की काफी शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद बिजली चोरी रोकने के लिए अभियान शुरू किया गया है।
विज्ञापन

अभियान के तहत जिले को मोहाली, लालड़ू व जीरकपुर मंडल में बांटा गया है। इसमें विशेष टीमें तैनात की गई हैं, जो बिजली चोरी की संभावित जगहों पर छापामारी कर रही हैं। मोहित सूद ने बताया कि दो दिन में 1090 जगहों पर छापा मारा गया। सीधे कुंडी डालकर बिजली चोरी किए जाने के 6 मामले पकड़े गए, जिनसे 12 लाख 83 हजार रुपये जुर्माना वसूला लिया। इसके अलावा बिजली के अनाधिकृत इस्तेमाल के 97 मामले पकड़े गए, जिसमें बिजली मीटर से छेड़छाड़ के केस भी शामिल हैं। इनसे पावरकॉम ने जुर्माने के तौर पर 43 लाख 5 हजार रुपये जुर्माना वसूला। उन्होंने बिजली उपभोक्ताओं से अपने बकाया बिल जमा करवाने की अपील भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली चोरी रोकने के लिए जारी किया व्हाट्सएप नंबर
जिले में बिजली चोरी रोकने के लिए पावरकॉम ने जहां विशेष अभियान छेड़ रखा है, वहीं एक व्हाट्सएप नंबर भी जारी किया है। पावरकॉम के सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर मोहित सूद ने कहा कि बिजली चोरी रोकने के लिए लोगों का सहयोग जरूरी है। आम नागरिकों को आगे आकर बिजली चोरी की सूचना विभाग को देनी चाहिए। कोई भी नागरिक अपने आसपास हो रही बिजली चोरी की सूचना विभाग द्वारा जारी व्हाट्सएप नंबर 9646175770 पर दे सकता है। इसमें जानकारी देने वाले की पहचान सार्वजनिक नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed