फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Mobile phone snatcher arrested, sent on remand for two days

मोबाइल फोन झपटमार गिरफ्तार, दो दिन के रिमांड पर भेजा

Fri, 28 Jan 2022 01:39 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Mobile phone snatcher arrested, sent on remand for two days
मोहाली। फेज-11 की पुलिस ने एक मोबाइल फोन झपटमार को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वह अपने मोटरसाइकिल पर सवार होकर लोगों के मोबाइल फोन झपटता था। पुलिस ने उसके कब्जे से लोगों से झपटे गए मोबाइल फोन बरामद कर लिए हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान सौरव निवासी जींद के रूप में हुई है। पुलिस ने उसको अदालत में पेश कर वहां से पूछताछ के लिए दो दिन का रिमांड ले लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक मंगलवार देर शाम को फेज-11 में मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक मोबाइल फोन झपटमारी की वारदात करने पहुंचे थे। इस मौके पर वारदात को अंजाम देने के लिए मोटरसाइकिल से उतरकर आरोपी सौरव जैसे ही एक व्यक्ति का मोबाइल फोन झपटने लगा तो वह विफल हो गया तो वह वापस मुड़कर अपने साथी की मोटरसाइकिल पर बैठकर फरार होने के लिए चला। लेकिन यहां मौजूद लोगोें ने भागकर उसका पीछा किया और दबोच लिया। जबकि उसका साथी फरार हो गया। इसको बाद लोगों ने झपटमार सौरव को पुलिस को बुलाकर उसके हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed