फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   MLAs sat on hunger strike if Dussehra and Durga Puja were not approved in Derabassi

डेराबस्सी में दशहरा व दुर्गा पूजा की मंजूरी न मिली तो भूख हड़ताल पर बैठ गए विधायक

Wed, 13 Oct 2021 01:42 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
MLAs sat on hunger strike if Dussehra and Durga Puja were not approved in Derabassi
भूख हड़ताल पर बैठे हुए। - फोटो : MOHALI
डेराबस्सी। अकाली दल से विधायक एनके शर्मा प्रशासनिक अधिकारियों पर दुर्गा पूजा व दशहरा समागमों को मंजूरी न देने का आरोप लगाते हुए एसडीएम दफ्तर में भूख हड़ताल पर बैठ गए। इस दौरान अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। घबराए प्रशासनिक अधिकारियों ने कुछ देर में मंजूरियां जारी कर दीं। इसके बाद शर्मा ने भूख हड़ताल खत्म कर दी। विधायक के साथ अलग-अलग दशहरा व दुर्गा पूजा करवाने वाले प्रबंधक व अकाली वर्कर व नेता भी मौजूद थे।
विज्ञापन

शर्मा ने बताया कि प्रबंधक बीते 10 दिनों से दशहरा व दुर्गा पूजा के समागमों की मंजूरी लेने के लिए एसडीएम दफ्तर के चक्कर काट रहे हैं परंतु वह मंजूरी देने की जगह जानबूझ कर टाल मटोल कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि एसडीएम कुलदीप बावा कांग्रेसी हलका इंचार्ज दीपइंद्र सिंह ढिल्लों के दबाव में काम कर रहे हैं। कार्यक्रमों की तारीख नजदीक आ गई है और प्रबंधकों की तरफ से लाखों खर्च कर महंगे कलाकार बुक करने के अलावा अन्य तैयारियां की गई हैं परंतु एसडीएम राजनीतिक दबाव में मंजूरी नहीं दे रहे हैं। ऐसा सिर्फ उन समागमों में किया जा रहा है जहां वह मुख्य मेहमान हैं जबकि जहां कांग्रेसी नेता ढिल्लों मुख्य मेहमान हैं। उनको घर बैठे ही सारी मंजूरियां दी गई हैं।
विज्ञापन

25 सालों से कराई जा रही दुर्गा पूजा
पूर्वांचल भाईचारे की तरफ से 25 सालों से हर साल दुर्गा पूजा करवाई जाती है परंतु यह पहली बार मंजूरी नहीं दी जा रही थी। इसी तरह लालड़ू में दशहरे का त्योहार दो स्थानों पर मनाया जाता है परंतु एक कार्यक्रम में मुख्य मेहमान के तौर पर अकाली दल के प्रधान स. सुखबीर सिंह बादल ने शिरकत करनी है। इसकी मंजूरी नहीं दी जा रही। प्रशासनिक अधिकारी कार्यक्रम के प्रबंधकों पर हलका इंचार्ज ढिल्लों को मुख्य मेहमान के तौर पर बुलाने का दबाव डाल रहे हैं, नहीं तो मंजूरी न देने की चेतावनी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स...
नियमों की पूर्ति के बाद मंजूरियां जारी कर दी हैं। मंजूरी न देने पर किसी भी तरह के राजनीतिक दबाव न होने की बात कही है। इलाके में हो रहे अन्य भी कार्यक्रमों की पहले मंजूरी दी गई है जहां अन्य ढिल्लों के अलावा अन्य नेता मुख्य मेहमान हैं।
नवप्रीत सिंह शेरगिल, तहसीलदार
कैप्शन -भुख हड़ताल पर बैठे हलका विधायक शर्मा को मौके पर ही मंजूरियां देते हुए तहसीलदार नवप्रीत सिंह।
-एसडीएम कार्यालय में विधायक शर्मा अपने समर्थकों के साथ भुख हड़ताल पर बैठे हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed