{"_id":"6acfec7d81d67a2c990d04bd","slug":"mla-wont-let-the-plant-be-set-up-at-any-cost-mayor-work-is-progressing-rapidly-mohali-news-c-289-1-pkl1068-3747-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: समगौली कूड़ा प्रबंधन प्लांट पर आप के ही विधायक और मेयर आमने-सामने, कूड़े के निपटारे के लिए प्लांट शुरू करने की तैयारी में है नगर निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: समगौली कूड़ा प्रबंधन प्लांट पर आप के ही विधायक और मेयर आमने-सामने, कूड़े के निपटारे के लिए प्लांट शुरू करने की तैयारी में है नगर निगम
विज्ञापन
विधायक- किसी कीमत पर नहीं लगने देंगे प्लांट, मेयर- काम तेजी से चल रहा है
योगेंद्र त्रिपाठी
मोहाली। शहर में लगातार बढ़ रही कूड़े की समस्या के स्थायी समाधान के लिए नगर निगम ने डेराबस्सी के गांव समगौली में प्रस्तावित कूड़ा प्रबंधन प्लांट को धरातल पर उतारने की तैयारी तेज कर दी है। हालांकि, इस प्लांट को लेकर आम आदमी पार्टी के भीतर ही मतभेद सामने आ गए हैं। मोहाली के मेयर सरबजीत सिंह समाना जहां प्लांट जल्द शुरू करने के पक्ष में हैं, वहीं डेराबस्सी से आप विधायक कुलजीत सिंह रंधावा इसका विरोध कर रहे हैं। विधायक का कहना है कि उनके क्षेत्र में किसी भी कीमत पर मोहाली का कूड़ा लाकर प्लांट नहीं लगाने दिया जाएगा।
जानकारी के अनुसार, हाल ही में मेयर सरबजीत सिंह समाना ने नगर निगम कार्यालय में आप पार्षदों के साथ बैठक कर शहर की सफाई व्यवस्था और कूड़ा प्रबंधन पर चर्चा की थी। बैठक में समगौली में प्रस्तावित प्लांट को जल्द शुरू करने पर जोर दिया गया। मेयर का मानना है कि प्लांट शुरू होने से शहर में कूड़े के निपटारे की समस्या का स्थायी समाधान निकालने में मदद मिलेगी। दूसरी ओर, समगौली में प्लांट लगाने का स्थानीय स्तर पर विरोध हो रहा है। विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने स्पष्ट किया है कि डेराबस्सी क्षेत्र के लोगों पर दूसरे इलाकों के कूड़े का बोझ नहीं डाला जा सकता। एक ही पार्टी के दो प्रमुख नेताओं के अलग-अलग रुख से इस परियोजना को लेकर राजनीतिक खींचतान बढ़ गई है।
प्लांट नहीं लगा तो कहां जाएगा शहर का कूड़ा
मोहाली में कूड़ा प्रबंधन नगर निगम के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है। शहर के विभिन्न हिस्सों में कूड़े के ढेर और उसके निपटारे को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। ऐसे में समगौली प्लांट का रास्ता साफ नहीं होने पर निगम के सामने रोजाना निकलने वाले कूड़े के स्थायी निपटारे की व्यवस्था करना मुश्किल हो सकता है। नगर निगम ने समगौली में प्रस्तावित कूड़ा प्रबंधन प्लांट के विकास के लिए हाल ही में टेंडर जारी किया है। इससे परियोजना को आगे बढ़ाने की तैयारी का संकेत मिलता है। हालांकि, विधायक के विरोध के बीच प्लांट का निर्माण और संचालन किस तरह आगे बढ़ेगा, यह देखना महत्वपूर्ण होगा।
विज्ञापन
इस मामले में बैठकर बातचीत की जाएगी और ऐसी व्यवस्था बनाने पर विचार होगा, जिससे मोहाली का कूड़ा डेराबस्सी में न लाया जाए। उन्होंने कहा कि उनके क्षेत्र के लोगों पर दूसरे इलाकों के कूड़े का बोझ नहीं डाला जा सकता। -कुलजीत सिंह रंधावा, विधायक डेराबस्सी
समगौली में प्लांट शुरू करने के लिए काम तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। उनके मुताबिक प्लांट शुरू होने से शहर की कूड़ा प्रबंधन व्यवस्था को सुधारने और समस्या का समाधान करने में मदद मिलेगी। - मेयर सरबजीत सिंह समाना