{"_id":"68b75293c27aabca940e6330","slug":"mla-randhawa-inspected-the-dam-of-ghaggar-river-mohali-news-c-71-1-mli1010-133031-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: विधायक रंधावा ने घग्गर नदी के बांध का जायजा लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: विधायक रंधावा ने घग्गर नदी के बांध का जायजा लिया
विज्ञापन
डेराबस्सी। डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र के विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने मंगलवार को लगातार तीसरे दिन परागपुर, इब्राहिमपुर, बोहरा, बोहरी गांवों के पास घग्गर नदी के बांध और जल प्रवाह की स्थिति का जायजा लिया। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों और अधिकारियों से बातचीत की और स्थिति की जानकारी ली तथा प्रशासन द्वारा समय रहते आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया।
उन्होंने ग्रामीणों की मौजूदगी में अधिकारियों से बात की और उन्हें जल्द से जल्द काम शुरू करने को कहा । इसके अलावा उन्होंने निर्देश दिए कि वहां पोकलाइन मशीनें, मिट्टी की खुदाई के साथ-साथ संबंधित विभाग का एक अधिकारी 24 घंटे ड्यूटी पर तैनात रहे।
आपात स्थिति में हेल्पलाइन नंबर
किसी भी आपात स्थिति में जिला प्रशासन के कंट्रोल रूम नंबर 0172-2219506 (डीसी कार्यालय), मोबाइल 76580-51209 (डीसी कार्यालय) और सब डिवीजन डेराबस्सी कंट्रोल रूम नंबर 01762-283224 पर संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि उनके मोबाइल नंबर के अलावा उनके डेराबस्सी कार्यालय नंबर 01762-280095 और जीरकपुर कार्यालय नंबर 01762-528902 पर भी संपर्क किया जा सकता है।