{"_id":"67c3659dcd740c621906bd61","slug":"mla-demolished-three-illegal-constructions-in-kurali-mohali-news-c-71-1-mli1005-126145-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: कुराली में विधायक ने गिरवाए तीन अवैध निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: कुराली में विधायक ने गिरवाए तीन अवैध निर्माण
विज्ञापन
कुराली। जीरो टॉलरेंस की नीति पर कुराली नगर परिषद क्षेत्र में तीन अवैध निर्माणों को ध्वस्त करवा दिया गया। यह कार्रवाई खरड़ की विधायक अनमोल गगन मान ने अपनी मौजूदगी में करवाई। जो निर्माण तोड़े गए, उनमें एक नक्शे के बाहर जाकर और दो निर्माण बिना नक्शा पास कराए बिना किए जा रहे थे। उनकी मौजूदगी में नगर परिषद कुराली के अधिकारियों ने जेसीबी चलवाकर इन निर्माणों को ध्वस्त कर दिया।
पिछले सप्ताह शुरू हुए इस अभियान को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि किसी को भी अवैध निर्माण करने की इजाजत नहीं है। अगर कोई उनके (विधायक के) नाम का इस्तेमाल करने या गलत काम करने की कोशिश करता है तो तुरंत कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि अवैध निर्माणों से बाद में सरकार और आम लोगों को परेशानी होती है, इसलिए इन्हें शुरुआत में ही कार्रवाई के दायरे में लाया जाना चाहिए।
विधायक मान ने नगर परिषद अधिकारियों को यह भी हिदायत दी कि वे कोई भी गलत काम या नियमों से हटकर काम न करें, अन्यथा बाद में उन्हें भी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि वह अपने निर्वाचन क्षेत्र में केवल योजनाबद्ध विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हैं और अनियोजित निर्माण के लिए कोई जगह नहीं है।