फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   MLA caught tanker spilling contaminated water on Dhanauni road, driver handed over to police

विधायक ने धनौनी रोड पर दूषित पानी गिराता टैंकर पकड़ा, चालक पुलिस को सौंपा

Mon, 04 Apr 2022 01:54 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
MLA caught tanker spilling contaminated water on Dhanauni road, driver handed over to police
डेराबस्सी। हलका विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने अब धनौनी रोड पर एक चो में दूषित पानी डालते हुए एक टैंकर चालक को रंगे हाथों पकड़कर पुलिस के हवाले किया है। इससे पहले भी रंधावा ने बरवाला रोड पर हंसा इंडस्ट्री पार्क के नजदीक खेतों में दूषित पानी डालते हुए एक टैंकर चालक को रंगे हाथों काबू कर पुलिस के हवाले किया था। पुलिस ने टैंकर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक रविवार दोपहर को एक टैंकर चालक दूषित काले रंग का पानी धनौनी रोड पर एक चो में डाल रहा था। यह देखकर स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी हलका विधायक कुलजीत सिंह रंधावा को दे दी। इसके बाद विधायक तुरंत मौके पर पहुंच गए और साथ ही पुलिस को सूचित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर टैंकर चालक को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। जबकि इससे पहले ही टैंकर चालक काफी मात्रा में दूषित पानी चो में डाल चुका था। उसको इसके लिए मना किया तो टैंकर चालक ने झूठ बोलते हुए कहा कि यह पानी किसी फैक्टरी का नहीं, बल्कि सीवरेज का दूषित पानी है। जबकि पानी काफी काले रंग का था और इसमें से काफी गंदी बदबू आ रही थी।
विज्ञापन

इस मौके पर विधायक रंधावा ने कहा कि प्रदूषण फैलाने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि केमिकल उद्योग के मालिक इस क्षेत्र में दूषित पानी बरसाती चो में डालकर सरेआम जहर फैलाकर लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। पुरानी सरकारों और हलके के नुमाइंदों ने अपने हितों के लिए लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ कर यहां पर प्रदूषण फैलाने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। लेकिन अब प्रदूषण फैलाने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने इलाके के लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि अगर कोई प्रदूषण फैलाता है तो इसकी जानकारी उनको दें, वह तुरंत आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूषित पानी के सैंपल भरवाए
बरसाती चो में दूषित पानी डालने की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर चालक को गिरफ्तार करके टैंकर कब्जे में ले लिया गया है। इसके साथ ही प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के अधिकारियों को मौके पर बुलवा कर दूषित पानी के सैंपल भरवा लिए गए हैं। इनकी रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा कि यह पानी किस फैक्टरी का है और इसमें कौन सा केमिकल है। इसके बाद बनती कार्रवाई की जाएगी।
-कुलबीर सिंह, एसएचओ थाना डेराबस्सी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed