फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Mitali murder case: Family refuses to perform last rites, threatens to block highway

मिताली हत्याकांड : परिवार का अंतिम संस्कार से इंकार, हाईवे जाम की चेतावनी

Fri, 14 Mar 2025 01:29 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Mar 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Mitali murder case: Family refuses to perform last rites, threatens to block highway
जीरकपुर। मिताली हत्याकांड में पीड़ित परिवार युवती के शव का संस्कार न करवाने पर अड़ गया है। परिजनों का कहना है कि जब तक भागे तीनों आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर लेती वे भी शव का संस्कार नहीं करेंगे। पोस्टमार्टम के बाद 23 वर्षीय मिताली का शव राजपुरा अस्पताल की मोर्चरी में दो दिन से रखा हुआ है।
विज्ञापन

दूसरी तरफ अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि मोर्चरी में जगह नहीं है, इसलिए परिजन शव लेकर जाएं। इस मामले में आज डीएसपी जीरकपुर जसपिंदर सिंह और एसएचओ जसकंवल सेखों मिताली के परिवार से मिलने उसके घर पहुंचे। करीब एक घंटे तक दोनों अधिकारी परिजनों को युवती का संस्कार करने के लिए मनाते रहे लेकिन नतीजा कुछ भी नहीं निकला। बताया जा रहा है कि एक बार परिवार संस्कार के लिए रजामंद हो गया था लेकिन राष्ट्रीय बजरंग दल के कुछ लोग वहां पहुंचे। उन्होंने परिवार को अपना समर्थन दिया। इसके बाद परिवार दोबारा शव का संस्कार नहीं करने पर अड़ गया है। परिवार और बजरंग दल ने पुलिस को चेतावनी दी है कि अगर दो दिन के अंदर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया तो वह जीरकपुर हाईवे जाम कर देंगे, इसकी जिम्मेवारी पुलिस प्रशासन की होगी।
विज्ञापन

पुलिस ने अब तक इस मामले में एक आरोपी रोहित कुमार को गिरफ्तार किया है जबकि मुख्य आरोपी सहित तीन हत्यारे अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस का कहना है कि उनकी धरपकड़ के लिए छापे मारे जा रहे हैं। आज पूर्व विधायक एनके शर्मा और कांग्रेस पार्टी के हलका प्रभारी दीपइंदर सिंह ढिल्लों परिवार का दुख साझा करने पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed