फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Miss Universe Harnaaz Sandhu Returns Home after winning crown 

मिस यूनिवर्स पहुंचीं घर: सीएम भगवंत मान से मिलीं हरनाज संधू, हिजाब विवाद पर भी दी राय

Wed, 30 Mar 2022 01:42 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 30 Mar 2022 01:42 PM IST
सार

हरनाज कौर का संधू का परिवार सेक्टर-125 शिवालिक सिटी खरड़ में रहता है। उसकी मां रजिंदर कौर एक निजी अस्पताल में डॉक्टर हैं।

विज्ञापन
Miss Universe Harnaaz Sandhu Returns Home after winning crown 
सीएम भगवंत मान से मिलीं मिस यूनिवर्स हरनाज संधू। - फोटो : twitter @AAPPunjab

विस्तार

21 साल की उम्र में मिस यूनिवर्स का ताज जीतकर देश का नाम रोशन करने वाली हरनाज कौर संधू बुधवार को चंडीगढ़ पहुंचीं। बुधवार को सेक्टर-35 में एक कार्यक्रम में पहुंचीं हरनाज संधू ने कहा कि अगर कोई लड़की हिजाब पहने हुए है, तो यह उसकी पसंद है। उसे वैसे ही जीने दें जैसे वह जीना चाहती है। हम विभिन्न संस्कृतियों की महिलाएं हैं और हमें एक-दूसरे का सम्मान करने की जरूरत है। इस दौरान उन्होंने अपने सफर के बारे में बताया। इसके बाद हरनाज ने सीएम भगवंत मान से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने उन्हें 21 साल बाद मिस यूनिवर्स का खिताब भारत वापस लाकर देश को गौरवान्वित करने के लिए बधाई दी।

विज्ञापन


हरनाज के भाई हरनूर ने बताया कि हमारी पूरी सोसाइटी और स्थानीय प्रशासन ने हरनाज के स्वागत के लिए तैयारियां की हैं। इससे पहले भी उन्होंने जब मिस दीवा-2021 का खिताब जीता था तो भी उनका घर पहुंचने पर भव्य स्वागत हुआ था। तब वह ढोल की थाप पर ओपन कार में घर पहुंची थी।

विज्ञापन

पहले लंदन चली गई थी

मिस यूनिवर्स बनने के बाद हरनाज कौर संधू घर आए बिना ही लंदन चली गई थी। कोरोना की तीसरी लहर के कारण वह होली पर पहली बार मुंबई और उसके बाद दिल्ली पहुंची थी। वह दिल्ली मे लैक्मे के फैशन शो में भाग लेने के बाद घर आ रही हैं। मीडिया से रू-ब-रू होने के बाद वह मोहाली स्थित अपने घर जाएगी। 31 मार्च को माथा टेकने के लिए परिवार के साथ हरिमंदिर साहिब अमृतसर जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed