फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Miscreants wearing Nihangi uniforms kidnapped a young man and woman travelling in a car

Mohali News: निहंगों का बाणा पहने बदमाशों ने कार सवार युवक-युवती का किया अपहरण

Mon, 14 Jul 2025 01:40 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Miscreants wearing Nihangi uniforms kidnapped a young man and woman travelling in a car
मोहाली। निहंगों का बाणा पहने चार बदमाशों ने लखनौर मोड़ के पास कार सवार युवक-युवती का उनके ही वाहन में अपहरण कर लिया। युवक बेस्टटेक मॉल में फिल्म देखने के बाद युवती को उसके घर छोड़ने जा रहा था। अपहरण के बाद बदमाशों ने युवक को पीटने के बाद कुछ दूर उतार दिया जबकि उसकी कार में युवती को करीब एक घंटे शहर में घुमाते रहे। युवती के चिल्लाने पर आरोपी उसे सीपी-67 मॉल के बाहर फेंककर भाग गए।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस ने नाकाबंदी कर दस घंटे बाद आरोपियों को कुरुक्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चारों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया है। 11/12 जुलाई की रात को वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी शमशेर सिंह निवासी गाजीपुर जिला गुरदासपुर, सतनाम सिंह निवासी गांव रौणे कलां खन्ना जिला लुधियाना, निर्मल सिंह निवासी पैगड़पुर जिला नवांशहर और चंदर मोहन उर्फ जैलदार निवासी गांव आजमपुर नवांशहर हैं। चारों आरोपी करीब एक साल से सोहाना में गुरुद्वारा श्री सिंघ शहीदां के पीछे पीजी में रह रहे थे। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी शमशेर सिंह पाठी का काम करता है। सतनाम सिंह कैब ड्राइवर है। निर्मल सिंह और चंदर मोहन उर्फ जैलदार दोनों सिक्योरिटी गार्ड का काम करते हैं।
विज्ञापन


एसएसपी हरमनदीप सिंह हंस ने बताया कि आईटी कंपनी में काम करने वाले युवक-युवती 11/12 की रात बेस्टटेक मॉल से फिल्म देखकर निकले। युवक अपनी कार से युवती को घर छोड़ने जा रहा था। जब वे लखनौर मोड़ के सामने मेन रोड पर पहुंचे तो पीछे से एक बाइक पर निहंगों के बाणा में आए चार बदमाशों ने उनकी गाड़ी घेर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनमें से तीन लोग उनकी गाड़ी में सवार हो गए और एक आरोपी बाइक लेकर उनके पीछे चल पड़ा। करीब 100 मीटर आगे जाकर आरोपियों ने युवक को पीटकर गाड़ी से उतार दिया और युवती का अपहरण कर अपने साथ ले गए। आरोपी करीब एक घंटा युवती को कार में घुमाते रहे। इस दौरान चलती गाड़ी में उसके साथ छेड़छाड़ भी की। जब युवती चिल्लाने लगी तो वह उसे सीपी-67 मॉल के बाहर फेंककर भाग गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। वारदात के बाद पूरे इलाके में नाकाबंदी करवा दी थी।


शंभू टोल प्लाजा की सीसीटीवी से लगा भेद
निहंग का बाणा पहने चारों आरोपी कार लेकर हरियाणा की तरफ भागे। शंभू टोल प्लाॅजा पर शातिरों की टोल कारिंदों से बहस हो गई। आरोपियों ने वहां एक कारिंदे को पीटा। यह वारदात टोल पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। आरोपी वहां से लूटी कार से निकले। पुलिस को सीसीटीवी में आरोपियों के चेहरे साफ नजर आ गए। बाद में कड़ी-दर-कड़ी आगे बढ़ते हुए पुलिस को अन्य जगह सीसीटीवी मिली जिसके तहत पुलिस आरोपियों तक पहुंची।



चारों आरोपी कार लेकर कुरुक्षेत्र के गांव चनारथल पहुंचे। यहां एक निहंगों का गुरुद्वारा है। आरोपियों ने इस गुरुद्वारा साहिब में लूटी कार को छिपाकर रखी थी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने गाड़ी और आरोपियों की गिरफ्तारी से पहले गांव के सरपंच को मौके पर बुलाया और गुरुद्वारा में मौजूद पाठी सिंघों को बुलाकर उनसे बातचीत की। उनको इस मामले की जानकारी नहीं थी। मामले की जानकारी के बाद पाठी सिंघों ने चारों आरोपियों को पुलिस के हवाले कर उनसे गाड़ी को रिकवर करवाया। -हरमनदीप सिंह, एसएसपी, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed