फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   mining mafia makes illegal road in panchayati land

खिजराबाद में माफिया ने चोर रास्ता बना शुरू किया अवैध खनन

Thu, 21 Nov 2019 02:00 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
mining mafia makes illegal road in panchayati land
कुराली। गांव खिजराबाद की शामलात जमीन को निशाना बनाते हुए खनन माफिया ने गुप्त रास्ता बनाकर अवैध खनन का काम फिर से शुरू कर दिया है। माफिया ने पंचायती जमीन में खड़े वृक्षों को उखाड़ कर टिप्पर निकालने के लिए गुप्त रास्ता भी तैयार कर लिया है। प्रशासन को इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। वहीं गांव की पंचायत ने डिप्टी कमिश्नर और अन्य अधिकारियों को पत्र लिखकर खनन माफिया के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

गांव की जमीन से उखाड़े वृक्षों को दिखाते हुए गांव खिजराबाद की सरपंच जसवीर कौर, पंचायत सदस्यों गुरप्रीत कौर, सुखदेव सिंह, जीवन कुमार, सुखवंत कौर सहित अन्य ने बताया कि गांव में की पंचायती और शामलात जमीन में से ग्रेवल निकालने के लिए खनन माफिया तैयार है। इसके लिए उन्होंने वृक्षों को उखाड़कर गुप्त रास्ता बनाया गया है ताकि किसी को कोई भनक न लग सके। पंचायत सदस्यो ने बताया कि इस तरफ दो क्रशर चलते है। खनन के लिए खनन माफिया द्वारा पंचायती जमीन में रास्ता बनाना गलत है। सरपंच जसवीर कौर और अन्य ने इस मामले संबंधी जांच और कार्रवाई की मांग करते हुए रास्ता बंद करवाने की मांग की है। पंचायत ने इस शिकायत की कापी ग्रामीण विकास और विभाग के डायरेक्टर, एसएसपी, ब्लॉक विकास और पंचायत अफसर तथा पुलिस मुखी थाना माजरी को भेजकर बनती कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

गांववालों ने मीटिंग कर बनाई रणनीति, कहा- माफिया बना जान का दुश्मन पर नहीं मिल रही सिक्योरिटी
खनन माफिया पर शिकंजा कसने के लिए गांव वालों ने एक आपात मीटिंग की। इसमें उन्होंने संघर्ष की तैयारी की। लोगों का कहना है कि खनन माफिया अब उनकी जान का दुश्मन बन गया है लेकिन प्रशासन उन्हें सिक्योरिटी मुहैया नहीं करवा रही है जो एक अहम विषय है। ऐसे में कोई भी घटना घटती है तो उसके लिए प्रशासन जिम्मेदार होगा। बता दें कि कुछ दिन पहले खनन माफिया ने गांववालों पर हमला कर दिया था। इसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इनमें से एक की पीजीआई में हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed