फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Milk prices reduced twice in two weeks, milk producers will protest today

Mohali News: दो हफ्ते में दो बार घटाई दूध की कीमतें, आज विरोध करेंगे दुग्ध उत्पादक

Mon, 08 Jan 2024 01:58 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jan 2024 01:58 AM IST
विज्ञापन
Milk prices reduced twice in two weeks, milk producers will protest today
मोहाली। वेरका मिल्क प्लांट में दूध देने वाले उत्पादक प्लांट की ओर से दो हफ्ते में दूध की कीमतें दो बार घटाने के विरोध में प्रदर्शन करेंगे। दुग्ध उत्पादक परमिंदर सिंह का कहना है कि यहां पर हर इंसान का वेतन महंगाई के दौर में बढ़ता है। वहीं, वेरका प्रबंधन उत्पादकों की जेब काटने में लगा है। वे इसका विरोध करते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रबंधन द्वारा दूध खरीदने की कीमतें घटाने के विरोध में सोमवार सुबह 11 बजे वे प्रदर्शन करेंगे। इसके अलावा वह प्रबंधन में चल रहे भ्रष्टाचार के बारे में भी बताएंगे। उनका कहना है कि यहां इस वक्त हरे चारा,बरसीन और फीड आदि की कीमतें काफी बढ़ गई है। इस बीच दूध के दाम घटाने के बजाय कम करके प्रबंधन ने उनके साथ धोखा किया है। प्रबंधन अपनी कमाई बढ़ाने के चक्कर में उत्पादकों को कम दाम दे रही है लेकिन इसे किसी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। अपने हक लेने के लिए यह अभी उनकी शुरुआत है और अगर जरूरत पड़ी तो वे संघर्ष को और तेज करेंगे।
विज्ञापन




दोपहर को दूध की सप्लाई हो सकती है प्रभावित

वेरका मिल्क प्लांट के बाहर 11 बजे प्रदर्शन शुरू होगा। सूत्रों के अनुसार प्रदर्शनकारी मांगें माने जाने तक डटे रहेंगे और इस दौरान उनके द्वारा सप्लाई को प्रभावित करने की योजना भी है। अगर ऐसा होता है तो ट्राइसिटी में दूध की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है। वहीं यह भी पता चला है कि दुग्ध उत्पादक वेरका मिल्क प्लांट को दूध देने को बंद करने की योजना भी बना रहे हैं ताकि उनकी मांगें मानी जा सके और दाम घटाने के बजाय बढ़ाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed