फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Migrant worker fell from building under construction, death

निर्माणाधीन बिल्डिंग से गिरा प्रवासी मजदूर, मौत

Tue, 23 Jun 2020 01:33 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
Migrant worker fell from building under construction, death
खरड़। खरड़ में सिटी हार्ट दफ्तर के एक पास निर्माणाधीन बहुमंजिला बिल्डिंग से गिरकर एक प्रवासी मजदूर की मौत हो गई। एसएचओ सिटी इंस्टपेक्टर भगवंत सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान जटादास (45) निवासी जिला बेतिया बिहार के रूप में हुई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस प्रवासी मजदूर का यहां रहने का अभी कोई ठिकाना नहीं था और वह हर रोज की तरह रविवार रात को भी सिटी हार्ट दफ्तर के पास एक निर्माणाधीन चार मंजिला बिल्डिंग में सोने के लिए चला गया। बिल्डिंग के अंदर अधूरी पड़ी लिफ्ट से नीचे गिर कर उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया और मृतक के परिजनों को इस घटना की सूचना दी गई। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों के यहां पहुंचने पर अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed