{"_id":"6057a9a48ebc3e5902116ae6","slug":"mercedes-was-running-drunk-arrested-mohali-news-pkl4079259166","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत्त चंडीगढ़ का रईसजादा दौड़ा रहा था मर्सिडीज, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे में धुत्त चंडीगढ़ का रईसजादा दौड़ा रहा था मर्सिडीज, गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली। एयरपोर्ट रोड स्थित राधा स्वामी चौक पर शनिवार सुबह पांच बजे अर्टिगा कार और दो साइकिल सवार चालकों को टक्कर मारकर फरार होने वाले मर्सिडीज कार चालक सम्राट (18) को मटौर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, हादसे के वक्त कार में सवार सम्राट के दो साथी अर्जुन और प्रभनूर अभी पकड़ से दूर हैं। आरोपी मर्सिडीज चालक सेक्टर-34 चंडीगढ़ का रहने वाला है और सेेक्टर-26 स्थित एक स्कूल का छात्र है। परिवार का सेक्टर-17 में वेल्डन ऑप्टिकल के नाम से शोरूम है।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा- 304 और 120-बी के तहत केस दर्ज किया है, जबकि पहले 304-ए धारा लगाई थी। आरोपी सम्राट और उसके दोनों दोस्त हादसे के वक्त नशे में थे और रेड लाइट जंप कर पहले अर्टिगा कार और फिर दोनों साइकिल सवारों को टक्कर मारी थी। मर्सिडीज की रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि टक्कर लगने से अर्टिगा तीन बार पलटी। इसके बाद मर्सिडीज रोड किनारे ग्रिल को तोड़कर रुकी। हादसे में अर्टिगा कार सवार दो लोगों के अलावा एक साइकिल चालक की मौत हो गई थी। अर्टिगा सवार दोनों मृतक यूएस बेस्ड कंपनी में कार्यरत थे जबकि साइकिल चालक राम प्रसाद एक निजी कंपनी का कर्मचारी था।
मटौर थाना पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपी मर्सिडीज चालक सम्राट के पास लाइसेंस तक नहीं था। एसएसपी सतिंदर सिंह ने बताया कि सम्राट नशे में होने के कारण कार को नियंत्रित नहीं कर पाया और हादसे के बाद दोस्तों संग मौके से फरार हो गया। एसएसपी ने बताया कि मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि उसके दोस्तों की तलाश की जा रही है। उधर, पंजाब के डीजीपी दिनकर गुप्ता ने कहा कि दो सप्ताह में केस की जांच पूरी कर ली जाएगी। केस का फास्ट ट्रैक ट्रायल करवाकर आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
आठ माह की गर्भवती है मृतक अंकुश नरूला की पत्नी
शनिवार रात मृतक अंकुश नरूला के भाई आदित्य राज कौल ने हादसे को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को ट्वीट किया। उन्होंने हादसे की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि उनके भाई की पत्नी आठ महीने की गर्भवती है। जैसे ही कौल ने मुख्यमंत्री को ट्वीट किया पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। मटौर थाना पुलिस समेत उच्चाधिकारी हरकत में आ गए और देर रात आरोपी मर्सिडीज कार चालक युवक सम्राट को गिरफ्तार कर लिया है।
डीसी ने दिया कार्रवाई का आश्वासन, परिवार ने किया स्वागत
पंजाब पुलिस, मोहाली के डीसी गिरीश दियालन और अन्य उच्चाधिकारियों ने मृतक के परिजनों को कार्रवाई का भरोसा दिया। इतना ही नहीं उन्होंने आरोपियों को जल्द सलाखों के पीछे पहुंचाने का आश्वासन दिया। परिजनों ने कहा कि कार चालक और उसके दोस्तों ने इंसानियत को भी शर्मसार किया है। हादसे के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाने के बजाय उन्हें मरने के लिए सड़क पर तड़पता छोड़ दिया।
‘आरोपी का परिवार रसूखदार, राजनीतिक लोगों से अच्छे संबंध’
मृतक अंकुश नरूला के भाई आदित्य राज कौल ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को बताया कि आरोपी का परिवार रसूखदार है और उनके राजनीतिक लोगों से भी अच्छे संबंध हैं। ऐसे में जांच को प्रभावित करने की कोशिश की जा सकती है लेकिन उन्हें इंसाफ चाहिए। इस पर अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
पुलिस के पास अहम सुबूत
पुलिस के पास इस केस में कई अहम सुबूत हाथ लगे हैं, जिससे अदालत में पुलिस आरोपियों को सजा दिलाने में आसानी होगी। इसमें विभिन्न सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग, गाड़ी से मिला सामान और प्रत्यक्षदर्शी शामिल हैं। पुलिस की कोशिश यही है कि आरोपियों को सजा दिलाकर एक उदाहरण पेश किया जाएगा।