{"_id":"6543f84c133b4bca56091697","slug":"mentally-tortured-his-wife-case-registered-mohali-news-c-71-1-mli1001-7401-2023-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: पत्नी को दी मानसिक प्रताड़ना, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: पत्नी को दी मानसिक प्रताड़ना, केस दर्ज
विज्ञापन
मोहाली। मां-बाप के साथ मिलकर पत्नी को मानसिक रूप में प्रताड़ित कर उसे परेशान करने पर पति के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। महिला थाना पुलिस ने आरोपी पति पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान राहुल शर्मा निवासी समराला, लुधियाना के रूप में हुई है।
शिकायतकर्ता अंजू शर्मा ने पुलिस को बताया कि उनकी शादी सितंबर, 2022 में हुई थी। शादी के कुछ दिनों के बाद पता लगा कि उसके पति के बाहर भी किसी लड़की के साथ संबंध हैं। जब यह बात उसने अपने सास-ससुर के सामने रखी तो वह भी अपने बेटे के पक्ष में ही बात करने लगे। उसकी सास उसे और उसके माता-पिता को भी धमकी देती थी कि वह उसे और उसके भाइयों को झूठे केस में फंसवा देगी। वे मिलकर किसी न किसी बहाने से उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर काफी परेशान कर रहे थे। इससे तंग आकर उसने एसएसपी कार्यालय में शिकायत दी थी। इसके बाद शिकायत की जांच महिला थाना एसएचओ ने की और जांच की रिपोर्ट एसपी (हेडक्वार्टर) के पास भेजी गई। बाद में एसएसपी डॉ. संदीप गर्ग के आदेश पर केस दर्ज किया गया है।