फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Mentally disturbed youth injured three passers by waving sword

मानसिक तौर पर परेशान युवक ने तलवार लहराकर तीन राहगीरों को किया जख्मी

Sun, 30 Aug 2020 02:12 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 02:12 AM IST
विज्ञापन
Mentally disturbed youth injured three passers by waving sword
डेराबस्सी। शहर में देर शाम एक फ़्रूट की रेहड़ी लगाने वाला सिख युवक किसी बात को लेकर भड़क गया। उसने तलवार लेकर सरेआम राहगीरों पर हमला कर दिया। इसके बाद उसने बस स्टैंड से लेकर गुलाबगढ़ रोड तक जमकर कहर मचाया। इस दौरान उसने तलवार से हमला करके दो महिलाओं सहित तीन लोगों को जख्मी कर दिया और दो गाड़ियों से तोड़फोड़ भी की।
विज्ञापन

इस युवक ने तलवार से जब राहगीरों पर हमला किया तो आसपास भगदड़ मच गई। इसके बाद लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से बमुश्किल युवक को काबू किया और पुलिस स्टेशन लाया गया। बताया जा रहा है कि युवक दो-तीन दिन से मानसिक तौर बीमार चल रहा है और राहगीरों को गालियां निकाल रहा था। थाना प्रमुख सहायक इंस्पेक्टर सतिंद्र सिंह ने बताया कि युवक को काबू कर लिया है और उसके परिवार वालों से बातचीत कर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed