फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Meeting on appropriate compensation as per the severity of the crime

Mohali News: अपराध की गंभीरता के अनुसार उचित मुआवजे पर की बैठक

Tue, 10 Jun 2025 01:48 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Meeting on appropriate compensation as per the severity of the crime
मोहाली। अत्याचार रोकथाम एक्ट के तहत पीड़ितों को मुआवजा देने के लिए डीसी कोमल मित्तल ने अधिकारियों के साथ बैठक की। इस मौके पर जिला सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता अधिकारी-सह-सदस्य सचिव आशीष कथूरिया ने बताया कि एक्ट के तहत जिला स्तरीय विजिलेंस और निगरानी समिति का गठन किया गया है। जिसके तहत यह बैठक हुई है और इस एक्ट के तहत हर तीसरे माह में यह बैठक की जाती है। इस समिति के अंतर्गत जिला मोहाली में पीड़ितों को मुआवजा देने के लिए 16 मामलों पर चर्चा की गई। कथूरिया ने बताया कि इनमें से 6 मामलों में 25 लाख 87 हजार रुपये का मुआवजा किया जा चुका है। डीसी ने जिला सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता अधिकारी को कहा कि वे शेष मामलों में भी शीघ्र मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू करें तथा बजट प्राप्त करें। इस दौरान उन्होंने लोगों को अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 के तहत किए गए प्रावधानों के बारे में जागरूक करने पर जोर दिया ताकि पीड़ित मुआवजे और अन्य सहायता के लिए जिला सामाजिक न्याय, अधिकारिता कार्यालय, डीएसी मोहाली से संपर्क कर सकें। उन्होंने अधिनियम की इन धाराओं का पालन करने पर जोर देते हुए कहा कि यदि ऐसा कोई मामला थाने में दर्ज होता है तो जांच अधिकारी डीएसपी स्तर का अधिकारी होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed