फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Mazdoor Mohan Singh filed nomination papers as an independent candidate

मजदूर मोहन सिंह ने बतौर आजाद प्रत्याशी नामांकन पत्र दाखिल किया

Wed, 02 Feb 2022 02:39 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 02:39 AM IST
विज्ञापन
Mazdoor Mohan Singh filed nomination papers as an independent candidate
नयागांव/खरड़। विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन के आखिरी दिन मंगलवार को खरड़ विधानसभा हलके से कई करोड़पति और लखपति विधायक और आम उम्मीदवारों ने आवेदन किया। लेकिन रानी माजरा निवासी मजदूर मोहन सिंह ने बतौर आजाद उम्मीदवार अपने नामांकन पत्र में 5000 रुपये नकद और 500 रुपये बैंक खाते में दिखाए हैं। उन्होंने अपनी कमाई का जरिया भी मजदूरी ही बताया है।
विज्ञापन

20 फरवरी को पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सभी उम्मीदवारों ने दावेदारी ठोक दी है। इनमें खरड़ विधानसभा हलके से कुल 29 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। इनमें से रानी माजरा निवासी मजदूर मोहन सिंह ने भी बतौर आजाद उम्मीदवार नामांकन पत्र दाखिल किया है। इसमें उन्होंने बताया है कि उनके पास 5000 रुपये नकद और 500 रुपये बैंक खाते में हैं। उनका कोई सोशल मीडिया पर अकाउंट भी नहीं है। डिजिटलाइेजशन के जमाने में उन्होंने छोटा की पैड वाला साधारण मोबाइल फोन रखा हुआ है। वह लोगों के मकान के निर्माण के दौरान मजदूरी करते हैं। मोहन सिंह ने बताया कि वह पहले भी एक लोकसभा चुनाव और एक विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। उनके गांव वालों की इच्छा है कि वह चुनाव लड़कर विधायक बनें। जिससे अपने इलाके का विकास करवा सकें। मोहन सिंह ने लोकसभा चुनाव-2009 में 20234 वोट और विधायक चुनाव-2012 में 7230 वोट प्राप्त किए थे। जबकि मोहन सिंह अखिल राष्ट्रवादी पार्टी से जुड़े हुए हैं, लेकिन पूरे पंजाब में पार्टी के इकलौते उम्मीदवार होने के कारण पार्टी ने उन्हें आजाद चुनाव लड़ने की सलाह दी है। इसलिए उन्होंने बतौर आजाद नामांकन दाखिल किया है।
विज्ञापन

पूरा परिवार करता आया है मेहनत-मजदूरी
मोहन सिंह के परिवार में सभी लोग मेहनत मजदूरी करके ही अपना गुजारा करते हैं। उनके बड़े भाई का असमय निधन हो गया था। इस कारण उनके पांच बच्चों का पालन-पोषण मोहन सिंह ने ही किया है। वह भी मेहनत मजदूरी करके ही अपना खर्चा चलाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के लोगों ने इकट्ठे किए पैसे
मोहन सिंह के पास चुनाव लड़ने के लिए पैसे नहीं हैं। लेकिन पूरा गांव मिलकर मोहन सिंह का खर्चा उठा रहा है। पड़ोसियों की गाड़ी लेकर मोहन सिंह नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंचे थे। उस समय गांव वासियों ने करीब 10 हजार रुपये इकट्ठा किए थे। मोहन सिंह ने बताया कि उन्हीं पैसों में से उन्होंने 5000 रुपये नामांकन पत्र के लिए जमा करवा दिए हैं। कुछ पैसे से साथ जाने वाले लोगों के लिए चाय का खर्चा किया था और बाकी पैसे वह चुनाव प्रचार में लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed