Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Mayor showed incompetence by presenting a budget less than last year: Opposition

मेयर ने गत वर्ष से भी कम बजट पेश कर अक्षमता का दिया परिचय : विपक्ष

Fri, 01 Mar 2024 01:58 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2024 01:58 AM IST
विज्ञापन
Mayor showed incompetence by presenting a budget less than last year: Opposition
मोहाली। नगर निगम में विपक्षी पार्टी के पार्षदों ने सत्ताधारी गुट पर हमला बोलते हुए कहा है कि यह पहली सत्ताधारी पार्टी है, जिसने 2023-24 के लिए 173 करोड़ के बजट संसाधनों को 33 करोड़ से घटाकर 140 करोड़ कर दिया है। अगले साल 2024-25 के बजट को नए संसाधन जुटाकर दस प्रतिशत से अधिक बढ़ाया जाना चाहिए था, लेकिन सत्ताधारी गुट ने पिछले साल रखे बजट को भी पांच करोड़ कम का बजट पेश करके अपनी अपनी अक्षमता का परिचय दिया है। वीरवार को प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पार्षद सुखदेव पटवारी, मनजीत सेठी और सरबजीत समाना ने आरोप लगाया कि इस वर्ष के बजट में 33 करोड़ का घाटा संसाधनों की कमी के कारण नहीं, बल्कि निजी हितों के कारण हुआ है। उन्होंने कहा कि शहर में विज्ञापन पोल की बिक्री के लिए टेंडर की शर्तें इस तरह रखी गई कि कोई भी इसमें सहमत न हो सके और टेंडर न होने की सूरत में सभी विज्ञापन पोल का मनमाने ढंग से निगम की जगह को अपने हितों के लिए इस्तेमाल किया जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शहर की जनता को यह बताना जरूरी है कि किस तरह सत्ताधारी गुट जनता के संसाधनों का इस्तेमाल जनता की बजाय अपने हितों के लिए कर रहा है। सेठी ने कहा कि वह राजनीति से ऊपर उठकर शहर के विकास के लिए प्रयास करने वाले हर पार्षद के साथ खड़े हैं।
विज्ञापन

इस दौरान पार्षदों ने कहा कि शहर में सफाई का बुरा हाल है और सीवरेज समस्या से भी लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। हर वार्ड में सफाई कर्मचारियों की संख्या में कागजों में चाहे ज्यादा है पर असल में कर्मचारी वार्डाें में काम करने की जगह कहीं और काम कर रहे हैं। तीन माह की मेकेनिकल सफाई के लिए खरीदी जाने वाली मशीनरी अभी तक नहीं खरीदी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों को दिखावे के लिए डिप्टी मेयर ने पत्र लिखकर मशीन की खरीद लेट करने का कारण भी पूछा है, लेकिन कमाल की बात यह है कि वह खुद मेयर टीम के मेंबर हैं। पत्र लिखकर लोगों की आंखों में धूल झोंक रहे हैं। पार्षदों ने कहा कि शुक्रवार को होने वाली बजट मीटिंग के दौरान सत्ताधारी गुट की लापरवाही को उजागर किया जाएगा। इस मौके पार्षद गुरमीत कौर, रमनप्रीत कौर कुंभड़ा, अरुणा वशिष्ट, रविंदर सिंह बिंद्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed