फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Married woman found hanging, dead

Mohali News: विवाहिता ने फंदे पर लटकी मिली, मौत

Fri, 01 Aug 2025 01:29 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Married woman found hanging, dead

विज्ञापन
मोहाली। सेक्टर-82 स्थित एक कोठी में 20 वर्षीय विवाहिता फंदे पर लटकी मिली। मृतका की पहचान 20 वर्षीय आशिका के रूप में हुई है। इस दाैरान उसका पति सामान खरीदने बाजार गया था। घटना मंगलवार शाम की है। महिला का पति उसे सामान खरीदने के लिए बाजार लेकर नहीं गया था। घर पहुंचने पर महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया था। गुरुवार शाम को पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। उसके पति कमलेश ने बताया कि वह सेक्टर-82 स्थित एक कोठी में काम करता है। वह अपनी पत्नी के साथ वहीं रहता था। 29 जुलाई की शाम करीब 7 बजे वह घरेलू सामान खरीदने के लिए बाजार जा रहा था। इस दौरान उसकी पत्नी आशिका ने कहा कि वह भी उसके साथ चलेगी, लेकिन कमलेश ने यह कहते मना कर दिया कि वह पैदल बाजार जाएगा और उसे वापस आने में करीब दो घंटे लगेंगे। वह उसके साथ थक जाएगी। यह कहकर कमलेश घर से चला गया। रात करीब 9 बजे जब वह घर लौटा तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी आवाज लगाने के बाद भी जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो उसने दरवाजा तोड़ दिया। अंदर का दृश्य देखकर उसके होश उड़ गए, आशिका ने टीन के एंगल से दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद वह तुरंत अपनी पत्नी को उपचार के लिए फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल ले गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद आशिका को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed