फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Market closed due to fear of police

पुलिस के डर से बाजार हुआ बंद

Mon, 22 Mar 2021 02:19 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 02:19 AM IST
विज्ञापन
Market closed due to fear of police
गांव त्रिवेद्यी कैंप का बंद पड़ा बाजार। - फोटो : MOHALI
डेराबस्सी। मुबारिकपुर पुलिस ने रविवार को ज्यादा भीड़ एकत्रित होने से रोकने के लिए होटल व रेस्तरां बंद करवा दिए गए। वहीं, पुलिस कार्रवाई से डरते हुए यहां के नजदीकी गांव त्रिवेद्वी कैंप के दुकानदारों ने भी अपनी दुकानें बंद कर दीं। हालांकि पुलिस ने बाद में स्पष्ट किया कि सिर्फ होटल व रेस्तरां को बंद करवाया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार त्रिवेद्वी कैंप में पुलिस के आने की सूचना के चलते दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। दुकानदार पुलिस की कार्रवाई से बचने लिए अपनी दुकानें बंद कर फरार हो गए। दुकानदारों ने बताया कि लॉकडाउन के समय भी पुलिस की ओर से जबरदस्ती बाजार बंद करवा दिया जाता था। उन्होंने कहा कि उनके जहन में पुरानी दहशत थी। इसके चलते पुलिस के आने का सुनकर उनकी ओर से दुकानें बंद कर दी गईं।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस की ओर से होटल, रेस्तरां व अन्य जगह पर भीड़ एकत्रित होने से रोकने के लिए कई जगह छापे मारे। दुकानदारों को सूचित कर दिया था कि वह कोविड नियमों का पालन करते हुए वह दुकानें खोल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed