{"_id":"608ed3248ebc3e8dba090d69","slug":"market-beautification-will-be-done-with-one-crore-rupees-in-mohali-phase-9-mohali-news-pkl412170287","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली : एक करोड़ से होगा फेज-9 के बाजार का सौंदर्यीकरण, मेयर ने किया परियोजना का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली : एक करोड़ से होगा फेज-9 के बाजार का सौंदर्यीकरण, मेयर ने किया परियोजना का शुभारंभ
विज्ञापन
मोहाली। फेज-9 की मार्केट में सौंदर्यीकरण पर एक करोड़ रुपये खर्च कर यहां की सूरत बदली जाएगी। इस मार्केट में जहां आकर्षक लाइट्स, टाइलें लगाई जाएंगी, वहीं पार्किंग एरिया को भी सुधारा जाएगा। यह फैसला नगर निगम की ओर से लिया गया है। यह बात मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू ने मार्केट में सौंदर्यीकरण के प्रोजेक्ट का शुभारंभ करते हुए कहीं। इस अवसर पर डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी, पार्षद कमलजीत सिंह बन्नी और नम्रता ढिल्लों भी मौजूद थीं।
इस मौके मेयर ने कहा कि मार्केट के सौंदर्यीकरण का काम पूरी योजना बनाकर किया जा रहा है। कोशिश यहीं है कि जब भी कोई व्यक्ति बाहर से आए तो उसे पूरे शहर की मार्केटों की सुंदरता एक जैसी लगे। इसके अलावा मार्केटों को दिव्यांग फ्रेंडली बनाया जा रहा है। इतना ही नहीं मार्केट में मूलभूत सुविधाएं शौचालय से लेकर अन्य सुविधाएं दी जा रही हैैं। ताकि मार्केट में आने वाले ग्राहकों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न आए।
मेयर ने कहा कि नगर निगम की टीम पूरी पारदर्शिता के साथ काम कर रही है। इसके अलावा लोगों की ओर से भेजे जा रहे सुझाव भी ध्यान में रखकर काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
काम में ढील नहीं की जाएगी बर्दाश्त
इस अवसर पर मेयर ने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की ढील बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही इस्तेमाल किए जाने वाले सामान की गुणवत्ता पर भी पूरा ध्यान दिया जाएगा। इस बारे में नगर निगम के अधिकारियों को पहले ही पूरी तरह से आगाह किया जा चुका है।
इस मौके पर मेयर के साथ एसडीओ सुखविंदर सिंह, इंद्रजीत सिंह ढिल्लों, अशोक कुमार, मनोज मक्कड़, अनिल आनंद, हरदेव सिंह राणा, हरप्रीत सिंह, अजीत सिंह प्रधान श्री गुरुद्वारा साहिब, हरदेव सिंह राणा, सेख आदि मौजूद थे।