{"_id":"65b97b20d97169a4f70b0b84","slug":"major-crime-was-to-be-committed-in-mohali-ropar-case-registered-against-five-accused-mohali-news-c-71-1-mli1004-111026-2024-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: मोहाली-रोपड़ में करनी थी बड़ी वारदात, पांच आरोपियों पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: मोहाली-रोपड़ में करनी थी बड़ी वारदात, पांच आरोपियों पर केस दर्ज
विज्ञापन
मोहाली। स्टेट ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) ने आर्म्स एक्ट और बड़ी वारदात के लिए षडयंत्र रचने के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इन आरोपियों में से चार की पहचान की जा चुकी है, जबकि एक अज्ञात बताया जा रहा है। एसएसओसी को गुप्त सूचना मिली थी कि पांचों आरोपी अपराधी हैं और बड़े गैंगस्टरों के संपर्क में हैं। इनको मोहाली और रोपड़ में बड़ी वारदातों को अंजाम देने के लिए हायर किया गया है।एसएसओसी की ओर से नामजद किए गए आरोपियों में चार हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं। इनमें इकबाल मोहम्मद निवासी चनाल माजरा, सोलन, काला गुज्जर निवासी कैंबवाला सोलन, मक्खन गुज्जर और शशि निवासी बद्दी शामिल है। पांचवें आरोपी की पहचान नहीं हो पाई है। यह मामला एसएसओसी में तैनात हरमिंदर सिंह के बयान पर दर्ज किया गया है। जांच अधिकारी ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि चार-पांच युवक हथियारों से लैस होकर मोहाली इलाके में रेकी कर रहे हैं। यह आरोपी बड़े गैंगस्टरों के संपर्क में हैं और वह मोहाली और रोपड़ के इलाके में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए घूम रहे हैं। पुलिस ने सूचना के आधार पर तुरंत केस दर्ज कर लिया।
एसएसओसी सूत्रों के मुताबिक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, लेकिन एसएसओसी के अधिकारी ने इसकी पुष्टि नहीं की है। उनका कहना है कि गुप्त सूचना के आधार पर अभी केवल केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी बाकी है। बताया जा रहा है कि इन आरोपियों से मोहाली में वारदातें करवाई जानी थी, जिसके लिए वह रेकी कर रहे थे। एसएसओसी अधिकारियों के अनुसार इनकी गिरफ्तारी के बाद ही खुलासा होगा कि उन्हें कहां और किसने वारदात के लिए हॉयर किया था और वह कौन से गैंगस्टरों के साथ जुड़े हैं।