फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Maid blew iPhone and jewelry from home, location exposed

नौकरानी ने घर से उड़ाए आईफोन और गहने, फोन की लोकेशन से खुली पोल

Tue, 02 Nov 2021 02:30 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 02:30 AM IST
विज्ञापन
Maid blew iPhone and jewelry from home, location exposed
मोहाली। फेज-7 के एक घर से गहने और आई फोन चोरी होने के मामले को पुलिस ने दो घंटे में सुलझाने का दावा किया है। इस मामले में पुलिस ने घर की नौकरानी को ही गिरफ्तार किया है। साथ ही उसके पास से चोरी का सामान बरामद कर लिया है। आरोपी नौकरानी की पहचान मधु निवासी गांव कजहेड़ी चंडीगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच चल रही है। थाना मटौर के एसएचओ एनपीएस लहल ने इसकी पुष्टि करते हुए लोगों से अपील की है कि अपने घरों में जो भी नौकर या किरायेदार रखे हैं। उनकी जल्द वेरिफिकेशन करवाएं, जिससे बाद में किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

इस संबंधी पुलिस को दी शिकायत में फेज-7 निवासी गुरविंदर कौर ने बताया कि उनके घर से 90 ग्राम सोने के गहने और 50 हजार रुपये का आईफोन चोरी हो गया था। इसके बाद पुलिस ने तुरंत हरकत में आकर चोरी हुए आईफोन की लोकेशन ट्रेस की तो वह कजहेड़ी की आ रही थी। जबकि पुलिस को पहले साफ हो चुका था कि महिला के घर में सफाई करने वाली नौकरानी भी कजहेड़ी से ही आती है। ऐसे में पुलिस ने तुरंत महिला के घर में जाकर दबिश दी और उसके पास से चोरी का पूरा समान बरामद कर लिया। इसके बाद पुलिस ने गुरविंदर कौर को उसका चोरी हुआ पूरा सामान सौंप दिया। साथ ही आरोपी नौकरानी मधु पर पर्चा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

बता दें कि इस तरह का यह नया मामला नहीं है। इस तरह का गिरोह कुछ समय पहले जीरकपुर की सोसायटीज में भी सक्रिय हुआ था। इस गिरोह की महिलाएं सोसायटीज के घरों में काम लेने के बहाने जाती थी और इसके बाद वह लोगों के घरों से गहने आदि चोरी करके फरार हो जाती थी। इसके बाद पुलिस ने एक एडवायजरी भी जारी की थी कि लोगों को ऐसी महिलाओं से अलर्ट रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed