फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Mahindra pickup hit a man, death in hospital

मोहाली : पत्नी संग सैर पर निकले युवक को महिंद्रा पिकअप ने मारी टक्कर, अस्पताल में हुई मौत

Tue, 11 May 2021 02:04 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 02:04 AM IST
विज्ञापन
Mahindra pickup hit a man, death in hospital
मोहाली। फेज-एक में सुबह पत्नी संग सैर पर निकले एक व्यक्ति को महिंद्रा पिकअप ने अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हालांकि गाड़ी वाले ने घायल को अस्पताल पहुंचाने में मदद की, लेकिन बाद वह मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

मृतक की पहचान फेज-एक निवासी गौरव गोयल (41) के रूप में हुई। वह मोटरसाइकिल रिपेयर का काम करता था। घटना के बाद डीएसपी सिटी एक गुरशेर सिंह पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। साथ ही उन्हें भरोसा दिलाया कि आरोपी को जल्दी ही पकड़ा जाएगा। उन्होंने परिवार के साथ हमदर्दी जताई। इस संबंधी थाना फेज-एक में केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक यह घटना सोमवार सुबह की है। मृतक सुबह साढ़े पांच बजे अपनी पत्नी नीलम गोयल के साथ सैर कर रहे थे। जब वह फेज-2 डिप्लास्ट चौक से पीटीएल चौक के पास से गुजर रहे थे तो पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार महिंद्रा पिकअप गाड़ी ने उसके पति को टक्कर मार दी। महिला ने बताया कि टक्कर लगने से उसके पति मुंह के बल गिर गए और उनके शरीर से खून निकलने लगा। हादसे के बाद पिकअप गाड़ी चालक रुक गया। उसने उसके पति को तुरंत चीमा अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत को देखते हुए सिविल अस्पताल भेज दिया। इसके बाद जब वह फेज-छह स्थित सिविल अस्पताल पहुंचे तो वहां पर मौजूद डॉक्टरों ने उन्हें ईएसआई अस्पताल जाने को कहा। फिर जब वह ईएसआई अस्पताल पहुंचे तो वह अपने पति को अभी स्ट्रेचर पर रखकर अस्पताल में लेकर जा रही थी कि इस बीच आरोपी वहां से मौका पाकर फरार हो गया। अस्पताल के अंदर जाते ही डॉक्टरों ने चेक करके गौरव को मृत घोषित कर दिया। हालांकि उन्होंने गाड़ी का नंबर नोट कर लिया है। इस दौरान डीएसपी सिटी-1 गुरशेर सिंह मृतक के घर पहुंचे और परिवार को भरोसा दिया गया पुलिस द्वारा पिकअप के चालक को हर हाल में गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके साथ ही दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed