फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Maharaja Yadavendra Singh Cricket Stadium Mullanpur area declared no flying zone, advisory issued

Mohali News: महाराजा यादवेंद्र सिंह क्रिकेट स्टेडियम मुल्लांपुर क्षेत्र नो फ्लाइंग जोन घोषित, एडवाइजरी जारी

Sat, 13 Sep 2025 11:35 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Maharaja Yadavendra Singh Cricket Stadium Mullanpur area declared no flying zone, advisory issued
मोहाली। साहिबजादा अजीत सिंह नगर के जिला मजिस्ट्रेट-सह-उपायुक्त कोमल मित्तल ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 की धारा 163 के तहत प्रदत्त शक्तियों का इस्तेमाल कर महाराजा यादवेंद्र सिंह क्रिकेट स्टेडियम मुल्लांपुर और उसके आसपास के क्षेत्र को नो-ड्रोन और नो-फ्लाइंग जोन घोषित किया है। यहां किसी भी तरह की उड़ने वाली वस्तु के उड़ान पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। यह आदेश 14 और 17 सितंबर को महाराजा यादवेंद्र सिंह क्रिकेट स्टेडियम मुल्लांपुर में भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीमों के बीच होने वाले मैच के मद्देनजर लागू रहेंगी। इसके अलावा एडवाइजरी जारी कर रोड मैप की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन

न्यू पीसीए स्टेडियम मुल्लांपुर न्यू चंडीगढ़ में महिला क्रिकेट मैच खेले जाएंगे। दर्शकों को स्टेडियम तक आने में कोई परेशानी न हो इसके लिए पुलिस प्रशासन ने रोड मैप तैयार कर लिया है। प्रशासन का कहना है कि दक्षिण मार्ग से आने वाले लोग मुल्लांपुर-चंडीगढ़ बैरियर से बाएं मुड़ें और बद्दी-कुराली रोड की तरफ जाएं। इसके बाद ओमेक्स शिप बिल्डिंग के पास बद्दी-कुराली रोड से बाएं मुड़ें और पीआर-7 (एयरपोर्ट रोड) लें। इसके बाद एयरपोर्ट रोड से बाएं मुड़ें और स्टेडियम रोड की तरफ जाएं।
विज्ञापन

वैकल्पिक रूट
वैकल्पिक रूप से मुल्लांपुर-चंडीगढ़ बैरियर से बाएं मुड़ें और बद्दी-कुराली रोड पर चलते रहें। इको सिटी-1 टाउनशिप के पास से बाएं मुड़ें और पीआर-6 रोड होते हुए स्टेडियम रोड पहुचें। एयरपोर्ट रोड से यदि आप बद्दी/कुराली रोड से आ रहे हैं, तो पीआर-7 रोड पर सीधे ड्राइव करें और स्टेडियम रोड की तरफ दाएं मुड़ें। यदि आप कुराली की ओर से आ रहे हैं, तो स्टेडियम रोड की ओर भी दाएं मुड़ें। पीजीआई मध्य मार्ग रोड से बद्दी-कुराली रोड की ओर सीधे ड्राइव करें और पीआर-7 (एयरपोर्ट रोड) पर जाने के लिए बाएं मुड़ें। एयरपोर्ट रोड से स्टेडियम रोड की ओर बाएं मुड़ें। वैकल्पिक रूप से मुल्लांपुर-चंडीगढ़ बैरियर से कुराली की ओर बाएं मुड़ें। इसके बाद इको सिटी-1 टाउनशिप के पास से बाएं मुड़ें और पीआर-6 रोड के माध्यम से स्टेडियम रोड तक पहुंचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed