फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Luxury car driver hit DSP's Bolero

रेस लगा रहे लग्जरी कार चालक ने डीएसपी की बोलेरो को ठोका

Tue, 08 Dec 2020 02:23 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 08 Dec 2020 02:23 AM IST
विज्ञापन
Luxury car driver hit DSP's Bolero
मोहाली। गत मध्यरात्रि एयरपोर्ट रोड पर सामने से आ रही तेज रफ्तार दो लग्जरी कारों में से एक ऑडी कार ने डीएसपी मुख्यालय की बोलेरो को टक्कर मार दी। हादसे में डीएसपी की बोलेरो गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद पुलिस ने दोनों लग्जरी वाहन चालकों का पीछा किया, मगर तेज रफ्तार के साथ गाड़ी चलाते हुए वे फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ता ने बताया कि ऐसा प्रतीत हो रहा था कि दोनों लग्जरी कारों में रेस लग रही थी।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस ने थाना सोहाना में चार लोगों पर लापरवाही से वाहन चलाने, सरकारी कार्य में बाधा डालना व मानव जीवन को खतरे में डालने समेत कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान हरप्रीत सिंह, हर किशन, विकास जोशी व गुरिंदर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि जल्दी ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

इस संबंध में सहायक सब इंस्पेक्टर रंजीत सिंह की शिकायत पर थाना सोहाना में केस दर्ज किया है। अपनी शिकायत में रंजीत ने पुलिस को बताया है कि छह व सात दिसंबर की मध्यरात्रि को वे एयरपोर्ट रोड पर ड्यूटी पर तैनात थे। रात करीब साढ़े बारह बजे जब वे एयरपोर्ट की तरफ जा रहे थे, तो उन्होंने देखा कि दो लग्जरी कारें उनकी तरफ तेजी से आ रही है। ऐसा लग रहा था कि दोनों कार चालकों में रेस चल रही हो। इसी बीच एक ऑडी कार ने उनके सरकारी वाहन महिंद्रा बोलेरो को जोरदार टक्कर मार दी। इस दौरान कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। मगर बोलेरो क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद उन्होंने आरोपी चालक को दबोचने की कोशिश की, मगर दोनों कार चालक फरार हो गए। इसके बाद उन्होंने उनका काफी पीछा किया। लेकिन वे भागने में कामयाब रहे। बताते चलें कि यह पहला मौका नहीं है। इससे पहले भी एयरपोर्ट रोड पर इस तरह के मामले आते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed