फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Looking for challenging role: Deep Sehgal

चैलेंजिंग भूमिका की तलाश: दीप सहगल

Sun, 19 May 2024 04:00 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2024 04:00 AM IST
विज्ञापन
Looking for challenging role: Deep Sehgal
संवाद न्यूज एजेंसीजीरकपुर। यूथ फेस्टिवल में अपनी परफारमेंस से युवाओं को दीवाना बनाने वाली दीप सहगल ने सोचा तक नहीं था कि वह पॉलीवुड से फिल्मी दुनिया में पदार्पण करेंगी, लेकिन हुआ कुछ ऐसा ही। उनको काम मिला ''''जे जट्ट बिगड़ गया'''' में और यहीं से शुरुआत हो गई उनके पॉलीवुड में कैरियर की।
विज्ञापन

दीप सहगल ने एक मॉल में मुलाकात के दौरान बताया कि वह मूलरूप से पंजाब में फिरोजपुर की रहने वाली हैं। अपने छोटे भाई के साथ कई स्टूडियो के चक्कर लगाती थीं। लेकिन उस समय उनको काम नहीं मिला। हां, उनको यूथ फेस्टिवल के दौरान परफाॅर्म करने का मौका जरूर मिला। पंजाब के यूथ फेस्टिवल में की गई परफारमेंस से उनको छोटे रोल मिलने लगे।
विज्ञापन

दीप ने बताया कि उनकी ख्वाहिश जरूर थी कि वह एक एक्ट्रेस बने। चंडीगढ़ की रहने वाली दीप ने बताया कि उन्होंने फिरोजपुर के कालेज से ही बीसीए किया था। इसी दौरान यूथ फेस्ट में प्रतिभागिता का मौका मिलता गया। उनको कुछ रोल मिला, जिसमें कि बमबुक्कट, गोलक बुगनी बैंक ते बटुआ जैसी फिल्मों में रोल मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीप सहगल ने कहा कि उनको छोटे रोल मिले लेकिन इन भूमिकाओं से उन्होंने काफी कुछ सीखा। उनको कैमरा फेस करना आया। दीप ने कहा कि उनकी इच्छा है कि कोई चैलेंजिंग भूमिका मिले। उनका फोकस अब बॉलीवुड है। दीप ने बताया कि उनके परिवार में उनकी मां, पिता और भाई और बहनों ने उनका पूरा साथ दिया है। जिसकी वजह से वह अब इस मुकाम तक पहुंच सकी हैं। दीप ने अब तक पांच फिल्मों में अभिनय किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed