{"_id":"683f5463b19d3d5ee806a412","slug":"lineman-repairing-electricity-got-electrocuted-fell-from-pole-and-died-mohali-news-c-71-1-mli1010-129780-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: बिजली की मरम्मत कर रहा लाइनमैन को लगा करंट, खंभे से गिरकर हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: बिजली की मरम्मत कर रहा लाइनमैन को लगा करंट, खंभे से गिरकर हुई मौत
विज्ञापन
डेराबस्सी। गांव मोर ठिकरी में बिजली लाइन की मरम्मत कर रहे एक ठेकेदार के कर्मचारी की करंट लगने से मौत हो गई। 34 वर्षीय लखवीर सिंह गांव मतवाले का निवासी था। इस हादसे के बाद मृतक के परिजनों में भारी रोष है। सभी लोगों ने मंगलवार को पावरकॉम कार्यालय के बाहर धरना दिया। प्रदर्शनकारियों में किसान संगठनों के नेता भी मौजूद रहे।
उन्होंने मांग की है कि मृतक के परिवार को बीस लाख रुपये मुआवजा दिया जाए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मृतक ठीकरी में बिजली ठीक करने के लिए ट्रांसफार्मर पर चढ़ा था। इस दौरान अचानक उसे करंट लग गया, जिससे वह नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई। उन्होंने आरोप लगाया कि पावरकॉम अधिकारियों से परमिट नहीं लिया गया था।
इस कारण बिजली सप्लाई बंद नहीं की गई और करंट लगने से उनकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पावरकॉम के अधिकारियों ने इस काम में घोर लापरवाही बरती है। मृतक तीन वर्षों से ठेकेदार के लिए काम कर रहा था। उन्होंने कहा कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिल जाता, वे शव का पोस्टमार्टम नहीं कराएंगे। कुछ देर बाद हाल ही में बिजली कर्मचारी गगनदीप की करंट लगने से मौत हो गई थी। मामले में एसडीओ गुरजिंदर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।