{"_id":"573746fb4f1c1be37291a37a","slug":"lineman-died-due-to-currant-mohali-lineman-died-mohali-electricity-nigam-mohali","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट लगने से लाइनमैन की मौत के मामले में बड़ा खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट लगने से लाइनमैन की मौत के मामले में बड़ा खुलासा
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
Updated Sat, 14 May 2016 09:11 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : LOGO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली के फेज-5 स्थित बर्न जिम के जनरेटर से करंट रिवर्स होने से बिजली के लाइनमैन हेमपाल की मौत हुई थी। यह बात शनिवार को उस समय सामने आई, जब विभाग की टेक्निकल टीम ने इलाके के जनरेटरों की चेकिंग की। इस दौरान बर्न जिम के जनरेटर से करंट रिवर्स होने की पुष्टि हुई। इसके बाद विभाग ने जिम के जनरेटर को सील कर दिया। साथ ही जिम की लाइट को भी काट दी। इस मामले में गठित आठ सदस्यों की टीम ने अपनी रिपोर्ट तैयार कर ली है। बिजली विभाग जल्द ही रिपोर्ट पुलिस को देगा। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी।
जानकारी के मुताबिक, शनिवार को बिजली विभाग के एसडीओ की अगुवाई में करीब 20 मुलाजिमों की टीम घटना स्थल पर पहुंची। इसके बाद इलाके की बिजली सप्लाई बंद कर उस जनरेटर की तलाश शुरू हो गई, जिससे करंट रिलीज हुआ था। टीम ने इलाके में लगे सभी प्वाइंट चेक किए। इसके बाद टीम फेज-5 स्थित दावत रेस्टोरेंट वाली लाइन में पहुंची। टीम जब लोगों के जनरेटर चेक कर रही थी, तभी बर्न जिम के जनरेटर से करंट रिवर्स जाने की पुष्टि हुई। हालांकि, तसल्ली के लिए विभाग ने काफी देर तक उसे चेक किया। इसके बाद बर्न जिम के मालिक व शोरूम के मालिक को मौके पर बुलाया गया। उन्हें इस बारे में जानकारी दी गई। उनकी तसल्ली के लिए दोबारा जनरेटर चलाकर दिखाया गया। इस कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी करवाई गई। इसके बाद जनरेटर को सील करने की कार्रवाई की गई। जिक्रयोग है कि वीरवार शाम पीटीएल चौके के पास लाइन बदलते समय बंद लाइन में करंट आने से लाइनमैन हेमपाल की मौत हो गई थी। वह आधे घंटे तक बिजली की लाइन से खंभे पर ही चिपका रहा था।
क्या कहते हैं अधिकारी
बिजली विभाग के एसडीओ सुखमिंदर सिंह ने कहा कि बर्न जिम के जनरेटर से करेंट रिवर्स हुआ था। इस संबंध में वह अपनी रिपोर्ट अधिकारियों को देंगे। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
क्या कहना है जिम प्रबंधकों का
जिम के डायरेक्टर राज ने बताया कि उन्होंने जनरेटर की जिम्मेदारी एक प्राइवेट कंपनी को दे रखी है। कंपनी से इस बारे में पूछताछ की जाएगी।
2013 में मिली थी जनरेटर को अनुमति
बिजली विभाग ने इस जेनरेटर को वर्ष 2013 में लगाने की अनुमति दी थी। इस संबंध में विभाग द्वारा दिया गया अनुमति पत्र भी लगा हुआ था।
लाइनमैन का बेटा बोला- आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई
जब बिजली विभाग की टीम इलाके में कार्रवाई कर रही थी तो मृतक के भाई और बेटा अमित भी मौके पर पहुंचा गया। मृतक के बेटे ने कहा कि जिन लोगों की वजह से पिता की मौत हुई है। उन लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
मृतक को मिले शहीद का दर्जा
टेक्निकल सर्विस यूनियन के सचिव लक्खा सिंह ने कहा कि हेमपाल ने विभाग के लिए काम करते हुए अपनी जान दी है। ऐसे में मृतक को शहीद का दर्जा दिया जाना चाहिए। उसके बच्चे को नौकरी व अन्य सुविधाएं मुहैया करवाई जानी चाहिए।