फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Landlord entered the house and fatally attacked the tenant, injured

Mohali News: मकान मालिक ने घर में घुसकर किराएदार पर किया जानलेवा हमला, घायल

Sun, 19 May 2024 03:20 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
Landlord entered the house and fatally attacked the tenant, injured
मोहाली। फेज-9 में मकान मालिक के घर में घुसकर छह लोगों ने किराएदार पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में घायल गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे फेज-6 के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हमले का कारण जिस घर में घायल परिवार के साथ रह रहा है उस पर केस चल रहा है। डॉक्टरी जांच में पता लगा है कि घायल के हिप्स पर 18 टांके लगे हैं। इस संबंध में घायल ने फेज-11 थाना पुलिस को शिकायत दे दी है।घायल रंजीत वासी फेज-9 ने बताया कि वीरवार रात करीब नौ बजे घर में बैठ कर टीवी देख रहा था। तभी उसका मकान मालिक घर में घुसा और कहा कि एक बात करनी है। इतने में हाथ में पीछे छुपाए तेजधार हथियार से उस पर वार कर दिया। वार पेट पर न हो जिस कारण रंजीत बचाव के लिए उल्टा लेट जाता है। इसके बाद मकान मालिक ने उसके हिप्स पर लगातार तीन बार तेजधार हथियार से वार किए। इसके बाद उसने घर के बाहर मुंह ठक कर खड़े पांच और लोगों को अंदर बुला लिया और उनसे कहा कि आज इसे मार दो। इस पर घायल ने अंदर कमरे से मां और बड़े भाई को बुलाया। जब मां ने बेटे को खून में लथपथ देखा तो उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर के बाद हमलावर वहां से अपने दोपहिया वाहनों पर निकल गए। इसके बाद परिवार ने घायल को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, वहां से उसे फेज-6 के सिविल अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed