फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   land, sunken, road sunken, yps gurudwara singh shahidan road sunken, mohali, chandigarh,

अब वाइपीएस-गुरुद्वारा सिंह शहीदां रोड धंसा

Mon, 22 Aug 2016 10:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली Updated Mon, 22 Aug 2016 10:44 AM IST
विज्ञापन
land, sunken, road sunken, yps gurudwara singh shahidan road sunken, mohali, chandigarh,
road
एयरपोर्ट रोड के बाद शहर की व्यस्त सड़के लगातार धंस रही हैं। अब वाईपीएस चौक से गुरुद्वारा सिंह शहीदां की ओर जाने वाली सड़क फेज-7 के लाइट प्वाइंट के पास धंस गई है। शहर की व्यस्त रोड धंसने से गहरे गड्ढे हो चुके हैं। लोगों का कहना है कि किसी भी वक्त यहां कोई बड़ा हादसा हो सकता है। प्रशासन इसकी हालात में सुधारने की बजाय नजरंदाज कर रही है। जिक्रयोग है कि शहर की कई कॉलोनियों में जहां गड्ढे और सड़कें खराब हैं। वहीं एयरपोर्ट रोड के बाद अब लाइट प्वाइंट पर यह गड्ढे होना प्रशासन की बड़ी लापरवाही माना जा रहा है। सवाल निर्माण सामग्री और सड़कों के निर्माण में हो रही धांधली पर भी उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि उन लोगों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए, जिनकी लापरवाही से जनता के पैसे से बनी सड़कें खराब हो रही हैं।
विज्ञापन


ये बताया जा रहा है कारण
शहर में विभिन्न जगहों पर विभिन्न एजेंसियों की ओर से अंडर ग्राउंड केबल डालने का काम जारी है। लोगों का कहना है कि अंडर ग्राउंड केबल डालने से जहां भी जमीन की जकड़ कम हो रही है और डिवाइडर प्वाइंट जैसी जगहों के धंसने का एक यह भी कारण माना जा रहा है।
विज्ञापन


प्रशासन को देंगे ऐसी जगहों की जानकारी
पार्षद अरुण शर्मा के मुताबिक शहर में कई ऐसी जगह ट्रेस की जा रही है, जहां सड़कों या सीवरेज सिस्टम के कारण लोगों को दिक्कत हो रही है। उन्होंने बताया कि इन सभी जगहों की जानकारी प्रशासन को दी जाएगी, ताकि लोगों को परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed