फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Lab owners across Punjab descended the path of struggle

पंजाब भर के लैब मालिक उतरे संघर्ष की राह

Fri, 17 Dec 2021 02:39 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 02:39 AM IST
विज्ञापन
Lab owners across Punjab descended the path of struggle
मोहाली। पंजाब भर में चलने निजी लैबों के मालिक संघर्ष पर आ गए हैं। उनकी दलील है कि केंद्र सरकार की ओर से लैब संबंधी जो नया एक्ट लागू किया गया है, उससे राज्य की अधिकतर निजी लैब बंद हो जाएंगी, हजारों लोग बेरोजगार हो जाएंगे। साथ ही लोगों से लूट होगी और उनकी सेहत पर पूरा असर पड़ेेगा। क्योंकि यह कानून भी कृषि कानूनों की तर्ज पर निजी मेडिकल कंपनियों को फायदा देने के लिए बनाया गया है। ऐसे में उक्त एक्ट के विरोध में संघर्ष की राह पर आना पड़ा है। यह बात वीरवार को सेक्टर-69 स्थित पंजाब मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च डिपार्टमेंट के बाहर जुटे लैब मालिकों ने कही। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए एएपी कानून के जरिए पंजाब के सभी सरकारी अस्पतालों में होने वाली टेस्टिंग का काम प्राइवेट कंपनियों को दिया जाता है। जिसका असर पंजाब भर के प्राइवेट बेसिक मेडिकल लैबोरेट्री में काम कर रहे हजारों कर्मचारियों पर पड़ेगा।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक पंजाब सरकार द्वारा पंजाब के सभी सरकारी अस्पतालों में चलने वाली लैब को महाराष्ट्र के एक प्राइवेट कंपनी को ठेके में दे दिया है। जिसके बाद से कॉर्पोरेट घरानों की नजर पंजाब में चल रही 15000 से भी ज्यादा छोटी बेसिक मेडिकल लैबोरेट्री पर पड़ी गई है। वहीं पंजाब सरकार ताकत का इस्तेमाल करते हुए पंजाब में क्लीनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट पर चुप्पी साधी हुई हैं। सरकार ने मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च डिपार्टमेंट के जरिए केंद्र सरकार का नया कानून लाने की योजना बनाई है। जिसका नाम एएचपी काउंसिल बिल है। केंद्र सरकार के इस कानून में हर तरह के प्रोफेशनल की परिभाषा दी गई है। मुख्यमंत्री से लेकर स्वास्थ्य मंत्री के साथ लगभग 7 बार मीटिंग हो चुकी है। लेकिन पंजाब मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च डिपार्टमेंट की ओर से एक्ट को जबरदस्ती लागू किया जा रहा है। एक्ट में कहा गया है कि पंजाब की सभी लेबोरेटरी में एक एमबीबीएस को तैनात किया जाए। ऐसे में महंगे डॉक्टर को रखने का फैसला हमारी समझ से बाहर है। जिससे देखते हुए वीरवार को पंजाब के अलग शहरों ये आए मेडिकल लेबोरेटरी के कर्मचारियों द्वारा रोष प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed