फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Kuldeep Singh again became the RWA president of G-Block Aerocity, winning by 88 votes.

Mohali News: जी-ब्लॉक एरोसिटी में कुलदीप सिंह फिर बने आरडब्ल्यूए अध्यक्ष, 88 वोटों से मिली जीत

Sun, 26 Oct 2025 12:03 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Kuldeep Singh again became the RWA president of G-Block Aerocity, winning by 88 votes.
मोहाली। एरोसिटी के जी ब्लॉक में हुए रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन चुनाव में कुलदीप सिंह ने 88 वोटों से जीत दर्ज कर अध्यक्ष पद पर दोबारा कब्जा किया। कुलदीप सिंह को 138 वोट जबकि उनके प्रतिद्वंदी रामपाल सिंह को 50 वोट मिले। विजयी पैनल में एनके अलूना को उपाध्यक्ष, कुलबीर सिंह को महासचिव और अन्य सदस्यों को समिति में चुना गया। 188 वोटों में से 84 प्रतिशत निवासियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जो अब तक का रिकॉर्ड मतदान माना जा रहा है। चुनाव की प्रक्रिया सोसाइटी के संविधान और सोसाइटी एक्ट 1860 के तहत कराई गई। इस चुनाव की देखरेख चार स्वतंत्र अधिकारियों सरविंदर सिंह, कर्नल जीएस रंधावा, राजेंद्र कुमार और जसविंदर सिंह ने की। परिणाम की घोषणा प्रत्याशियों और निवासियों की मौजूदगी में की गई। चुनाव अधिकारियों ने बताया कि पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी रही तथा निवासियों ने लोकतांत्रिक ढंग से उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed