फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   kidnap

को कार में डालकर किया अगवा, फिर दी गई यातनाएं

Wed, 07 Aug 2019 01:39 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
kidnap
मोहाली। खरड़ के नजदीक संतेमाजरा कालोनी के एक युवक को तीन-चार लोगों द्वारा अगवा कर यातनाएं देने का मामला सामने आया है। युवक को आसपास के लोगों की मदद से बचाया गया। पुलिस ने मामले में दो अज्ञात युवकों समेत चार लोगों पर केस दर्ज किया। इनमें से दो आरोपियों को काबू कर लिया गया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान जसवीर सिंह व जसकीरत सिंह के रूप में हुई है। जो पिता-पुत्र हैं।
विज्ञापन

बलौंगी थाने के एसएचओ मनफूल सिंह ने बताया हरदीप सिंह निवासी संतेमाजरा कालोनी खरड़ की शिकायत पर जसवीर सिंह, जसकीरत सिंह निवासी गांव बरियाली व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 342, 364, 307, 506 के तहत केस दर्ज कर लिया गया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक हरदीप सिंह (37) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि वह सोमवार सुबह मनाना गांव में अपने क्लिनिक में मौजूद थे। सुबह करीब 9.30 बजे जसवीर सिंह व उनका बेटा जसकीरत सिंह और कुछ अज्ञात व्यक्ति उनके क्लिनिक में आए। उन्होंने उसे बाहर बुलाया। इस दौरान उन्होंने कार में उसे अगवा कर लिया। उसे गांव दुराली ले गए जहां पर उसे जान से मारने की नियत से बिजली के तार से करंट लगाया। ऐसा करके उसके सिर, मुंह, छाती पर घाव हो गए। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग इकट्ठा हो गए। इसके बाद उन्होंने उसकी सहायता की।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के लोगों ने उसका मोबाइल फोन लेकर उसके भाई कुलदीप सिंह को सूचित किया। उसका भाई अपने दोस्त के साथ एंबुलेंस लेकर आया औ उसे एंबुलेंस में डालकर चंडीगढ़ सेक्टर 32 के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। शिकायतकर्ता के मुताबिक उसे करंट लगाने के पीछे वजह यह थी क्योंकि उसने किसी व्यक्ति की मदद की थी, जिसका उक्त हमलावरों के साथ केस चलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed