{"_id":"642c871bd611b47e8406fd87","slug":"khizrabad-team-winner-in-football-tournament-of-kalewal-mohali-news-c-16-1-106304-2023-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: कालेवाल के फुटबॉल टूर्नामेंट में खिजराबाद की टीम विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: कालेवाल के फुटबॉल टूर्नामेंट में खिजराबाद की टीम विजेता
विज्ञापन
कालेवाल के फुटबॉल टूर्नामेंट में खिजराबाद की टीम विजेता
संवाद न्यूज एजेंसी कुराली। गांव कालेवाल में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में खिजराबाद की टीम विजेता रही और प्रबंधकों ने टीमों को सम्मानित किया। संत जुगत राम स्पोर्ट्स क्लब की ओर से समूह गांव वासियों के सहयोग से एसजीपीसी सदस्य चरणजीत सिंह चन्ना की देखरेख में सदस्यों के सहयोग से आयोजित इस फुटबॉल टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में खिजराबाद की टीम ने तियूड को और दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में कालेवाल की टीम ने सिंघपुरा की टीम को पराजित किया।
इसके बाद खिजराबाद और कालेवाल की टीम टीमों के बीच हुए फाइनल मुकाबले का उद्घाटन पूर्व सांसद प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने किया। इस फाइनल मुकाबले में निर्धारित समय तक दोनों टीमें बराबरी पर रहीं और पैनल्टी के साथ हुए फैसले में खिजराबाद की टीम ने कालेवाल की टीम को पराजित कर ट्राफी पर कब्जा किया। इस मौके पर रोटरी क्लब खरड़ के प्रधान कमलदीप सिंह टिवाणा मुख्यातिथि के तौर पर पहुंचे। उन्होंने विजेताओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर मनदीप सिंह मुंधो, दविन्द्र ठाकुर, कुलबीर सिंह, सुखवीर सिंह लाढी, संजू पंडित, प्रीतपाल सिंह, राजदीप सिंह हैप्पी, अवतार सिंह पंच आदि मौजूद थे।