Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Kharar Dumping Ground: High Court seeks report from government and council

खरड़ डंपिंग ग्राउंड : हाईकोर्ट ने मांगी सरकार-परिषद से रिपोर्ट

Tue, 24 Nov 2026 02:15 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Kharar Dumping Ground: High Court seeks report from government and council
खरड़। खरड़ के दरपण सिटी के पास स्थित डंपिंग ग्राउंड का मामला अब पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट पहुंच गया है। हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार और नगर परिषद खरड़ के वकीलों को संबंधित विभागों से रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं। मामले की अगली सुनवाई 26 नवंबर 2026 को निर्धारित की गई है।
विज्ञापन




यह मामला लंबे समय से क्षेत्रवासियों के लिए गंभीर परेशानी बना हुआ है। 21 नवंबर को हुई सुनवाई में दोनों पक्षों के वकील अदालत में उपस्थित रहे। चीफ जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा और जस्टिस प्रमोद गोयल की पीठ ने यह निर्देश दिए। याचिकाकर्ता दरपण सिटी निवासी राकेश भारद्वाज के वकील विवेक भारद्वाज और रिंकी के. सिंघानिया ने मामले की जानकारी दी। पंजाब सरकार की ओर से अतिरिक्त एडवोकेट जनरल मनिंदर सिंह गच्चा और शामदिशा कौर पेश हुए। जवाबदेह पक्ष से महक कंवर और नगर परिषद खरड़ से अभिलक्ष अदालत में उपस्थित रहे।
विज्ञापन




समस्या का इतिहास और वर्तमान स्थिति

राकेश भारद्वाज लंबे समय से इस डंपिंग ग्राउंड का मुद्दा उठाते रहे हैं। नगर परिषद खरड़ पर पहले भी लाखों रुपये का जुर्माना लगाया जा चुका है। इसके बावजूद समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है। वर्तमान में डंपिंग ग्राउंड में आग लगी हुई है, जिससे आसपास धुएं की घनी चादर छाई है। इससे क्षेत्रवासियों को सांस लेने में परेशानी और प्रदूषण का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed