फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Kharar : Accused of pressuring police to compromise rather than apprehend accused in Raji murder case

खरड़ : राजी हत्याकांड में पुलिस पर आरोपियों को पकड़ने की बजाय समझौता करने का दबाव बनाने का आरोप

Sun, 11 Apr 2021 01:52 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 01:52 AM IST
विज्ञापन
Kharar : Accused of pressuring police to compromise rather than apprehend accused in Raji murder case
खरड़। रोपड़ हाईवे पर गांव दाऊंमाजरा की पशु मंडी के पास करीब 28 दिन पहले 12 मार्च को दो गुटों में खूनी झड़प हुई थी। इसमें अवतार सिंह उर्फ राजी निवासी गांव ललहेड़ी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में शिकायत देने के बावजूद खरड़ पुलिस आरोपियों को काबू नहीं कर पाई। शिकायतकर्ता मृतक राजी के भाई गुरिंदर सिंह निवासी खमाणों और परमिंदर सिंह निवासी फतेहगढ़ ने पुलिस पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि 12 मार्च को पैसों के लेनदेन को लेकर उनका गुरदीप सिंह गोला समेत अन्य लोगों के साथ झगड़ा हुआ था। इसमें हमारे भाई अवतार सिंह राजी की मौत हो गई थी और खरड़ पुलिस ने 13 मार्च को उसके बयानों पर गुरदीप सिंह गोला, सोहन सिंह, मनिंदर सिंह मनी, जसप्रीत सिंह और हरमन समेत 10-12 अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। उन्होंने बताया कि 28 बाद भी पुलिस फरार आरोपियों को काबू नहीं कर रही है और इस मामले में समझौता करने का दबाव बना रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस उन्हें न्याय दिलाने के बजाय उल्टा उन्हें ही इस मामले में नामजद करने की धमकियां दे रही है, जबकि असली आरोपी सरेआम घूम रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस मामले में उन्होंने जिला पुलिस प्रमुख से भी न्याय की गुहार लगाई थी। लेकिन पुलिस ने जब कार्रवाई नहीं की तो उन्होंने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस हत्या के मुख्य आरोपी और उसके साथियों को बचाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से भी मांग की है कि इस मामले के मुख्य आरोपियों को सजा दिलाई जाए। उन्होेंने कहा कि अगर पुलिस ने इस मामले में जल्द कोई कार्रवाई नहीं की तो वह पुलिस के खिलाफ रोष प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

इस मामले में डीएसपी खरड़ रूपिंदरदीप कौर सोही ने पुलिस पर लगाए जा रहे सभी आरोपों को नकारते हुए कहा कि पुलिस अलग-अलग टीमें बनाकर आरोपियों को काबू करने के लिए छापा मार रही है। पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करके पीड़ितों को न्याय दिलाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed