फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Khanda tattoo controversy... Babbu Maan's fans threatened a woman, three people booked

Mohali News: खंडा टैटू का विवाद...बब्बू मान के प्रशंसकों ने महिला को दी धमकी, तीन पर मामला दर्ज

Thu, 18 Sep 2025 11:34 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Khanda tattoo controversy... Babbu Maan's fans threatened a woman, three people booked
मोहाली। पंजाबी गायक बब्बू मान की सोशल मीडिया पर आलोचना करने वाली एक महिला को जान से मारने की धमकियां मिलने के बाद विवाद गहरा गया है। महिला ने श्री अकाल तख्त साहिब में शिकायत की थी। इसके बाद उसकी तस्वीरों से छेड़छाड़ कर उन्हें अश्लील बनाकर वायरल कर दिया गया। मामले की जांच के बाद साइबर क्राइम पुलिस ने तीन सोशल मीडिया अकाउंट चलाने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। साइबर क्राइम पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई कर जांच के बाद धमकियां भेजने वाले सोशल मीडिया अकाउंट्स और उनसे जुड़े मोबाइल नंबरों की जांच की।
विज्ञापन

इसी आधार पर तीनों आरोपियों राजकरण (निवासी गंगानगर राजस्थान), परवेज खान (निवासी पटियाला) और वरिंदर सिंह (निवासी लुधियाना) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल तीनों आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस उनकी तलाश में छापा मार रही है। शिकायतकर्ता महिला ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लाइव आकर बताया कि उसने बब्बू मान के एक इंटरव्यू का वीडियो देखा था, जिसमें उन्होंने अपनी बाजू पर खंडे का टैटू बनवाने की बात कही थी। गायक ने दावा किया कि यह टैटू एक अंग्रेज कलाकार ने बनाया था, जिसने शराब के नशे में तीन दिन का काम एक ही दिन में पूरा कर दिया। महिला ने इसका विरोध करते हुए इसे सिख धर्म और खंडे का अपमान बताया। उसने सवाल उठाया कि अगर अंग्रेज को सिख इतिहास की जानकारी नहीं थी, तो क्या एक पंजाबी होने के नाते पंजाबी सिंगर बब्बू मान को भी इसकी जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन


धमकी और अश्लील तस्वीरें वायरल करने का आरोप

महिला ने इस मामले की शिकायत श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार से ईमेल और पत्र के माध्यम से की। इसके साथ ही उसने पंजाब सरकार मुख्यमंत्री भगवंत मान और शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस को भी पत्र लिखा। इन शिकायतों के बाद उसे विभिन्न सोशल मीडिया अकाउंट्स से जान से मारने की धमकियां मिलने लगी। बब्बू मान के प्रशंसकों ने उसकी तस्वीरों को अश्लील तरीके से एडिट करके वायरल कर दिया। पाकिस्तान से भी ऐसी ही धमकियां मिलने का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed