फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Kabaddi player attacked by ten youths due to rivalry

Mohali News: रंजिश में कबड्डी खिलाड़ी पर दस युवकों ने किया हमला

Sun, 15 Sep 2024 06:51 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2024 06:51 AM IST
विज्ञापन
Kabaddi player attacked by ten youths due to rivalry
मोहाली। सेक्टर-78 स्थित स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में रंजिश के चलते करीब दस लड़कों ने कबड्डी खिलाड़ी के ऊपर हमला कर दिया। इससे वह घायल गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके सिर और कंधे पर 8 टांके आए हैं, इसका इलाज फेज-6 सिविल अस्पताल में चल रहा है। घायल कबड्डी खिलाड़ी हरमन सिंह ने बताया कि शुक्रवार को वह स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हिस्सा लेने पहुंचा था। यहां पर सुबह करीब साढ़े 10 बजे दस युवक हाथों में तेजधार हथियार लिए पहुंचे। उन्होंने आते ही उस पर हमला कर दिया। जब पास में खड़े कोच और दूसरे खिलाड़ियों ने यह देखा तो उन्होंने हरमन को हमलावरों से छुड़ाया। बताया जा रहा है कि इन लड़कों के साथ हरमन सिंह की पुरानी रंजिश थी। इसके चलते उन्होंने हमला किया है। इस मामले में सोहाना थाना पुलिस को शिकायत दे दी है। घायल हरमन सिंह का अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed