{"_id":"6769c98d234aa80ba8062cb4","slug":"joint-kisan-morcha-staged-a-sit-in-protest-at-the-dc-office-mohali-news-c-71-1-spkl1025-123524-2024-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: संयुक्त किसान मोर्चा ने दिया डीसी दफ्तर पर धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: संयुक्त किसान मोर्चा ने दिया डीसी दफ्तर पर धरना
विज्ञापन
मोहाली। संयुक्त किसान मोर्चा जिला मोहाली ने सोमवार को अपनी मांगों को लेकर डीसी कार्यालय के गेट को बंद कर सामने धरना दिया। इस मौके पर किसानों ने डीसी आशिका जैन को राष्ट्रपति द्रोपती मुर्मू के नाम लिखा पत्र सौंपा।
मांग पत्र में किसानों ने जो मुख्य मांगें रखी हैं वे इस इस प्रकार हैं। किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की जान बचाई जाए। दिल्ली की ओर कूच कर रहे किसानों पर जुल्म रोका जाए। नोएडा के सभी किसानों को ग्रेटर नोएडा लक्सर जेल से रिहा किया जाए। राष्ट्रीय कृषि बाजार नीति को वापस लाया जाए। किसानों की मांगों को लेकर सभी संघर्षरत किसान संगठनों से तुरंत वार्ता शुरू की जाए। इनके अलावा भी कई मांगें रखी गई हैं।
इस मौके पर किसान नेताओं ने कहा कि भारत के सभी किसान आज देशभर के जिलों में आंदोलन कर रहे हैं लेकिन सरकार उनकी समस्याओं का समाधान नहीं कर रही। इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन राजेवाल के प्रदेश सचिव परमदीप बैदवान, किरपाल सिंह स्याऊ जिला अध्यक्ष मोहाली, वरिष्ठ उपाध्यक्ष तेजिंदर सिंह पुनिया, दविंदर सिंह देह कलां जिला अध्यक्ष लक्खोवाल, जसपाल सिंह नियामियां, नछत्तर सिंह बैदवान, लखविंदर सिंह कराला, जगजीत सिंह जग्गी, अंग्रेज सिंह सचिव डकौंदा, लखविंदर सिंह हैप्पी अध्यक्ष उगराहा भी मौजूद रहे।