{"_id":"667cbc10c08e2d3cc80f7f6c","slug":"jaspuran-singh-won-bronze-in-asian-wrestling-championship-mohali-news-c-71-1-mli1007-116185-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप में जसपूरण सिंह ने जीता कांस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप में जसपूरण सिंह ने जीता कांस्य
विज्ञापन
मोहाली। जॉर्डन के राजधानी अम्मान में चल रही एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप में जसपूरण सिंह (18) ने कांस्य पदक जीता। जसपूरण ने यह पदक फ्रीस्टाइल कैटेगरी के 110 किलो भार प्रतियोगिता में हासिल किया। उन्होंने ईरान के पहलवान मुहम्मद अबुलफजल को 2-4 के बड़े अंतर से हराकर यह खिताब हासिल किया। उनका अगला लक्ष्य 2028 के ओलंपिक गेम्स में स्वर्ण पदक जीतना है। जिसके लिए वह दिन रात एक कर मेहनत भी कर रहे हैं। उनके कोच संदीप सिंह ने बताया कि उनके शिष्य के साथ उनकी मेहनत भी रंग लाई है। उन्होंने बताया कि जसपूरण सिंह एक होनहार खिलाड़ी है, जो अपने खेल के लिए निष्ठावान है। वह पिछले दस साल से लगातार अभ्यास कर रहा है। इस बार ओलंपिक गेम्स में खेलने का सपना उसका पूरा न हो सका पर वह 2028 में ओलंपिक में खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार है। वह मुल्लांपुर में गोलू अखाड़ा में अभ्यास करता है, अखाड़े के मालिक गोलू भी उसे गाइड करते हैं।
कोट
सबसे पहले तो खिलाड़ी और उसके कोच को बधाई। जसपूरण ने आज पूरे पंजाब का नाम रोशन किया है, उसके 2028 ओलंपिक गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने के लक्ष्य को खेल विभाग हर संभव प्रयास करेगा। साथ ही अन्य युवा खिलाड़ियों के लिए भी हर तरह की सहूलियत प्रदान करने के लिए सक्षम रहता है। - हरपिंदर सिंह, जिला खेल अधिकारी