फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Jagtpura pipe buried in a new way

जगतपुरा में नए रास्ते के पाइप धंसे

Wed, 16 Oct 2013 02:53 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 16 Oct 2013 02:53 AM IST
विज्ञापन
Jagtpura pipe buried in a new way
जगतपुरा में पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा तैयार किया गया चौड़ा रास्ता शुरू होने के साथ बंद भी हो गया। विभाग ने चौड़े पाइप डाल कर नया रास्ता तैयार किया था। सुबह पानी का बहाव छोड़ते ही नीचे की रेत धंस गई और पाइप नीचे बैठ गए। इसके बाद सारा दिन आवाजाही प्रभावित रही। विभाग ने दोबारा बेस बनाकर पाइप डाले। शाम चार बजे आवाजाही फिर बहाल हो सकी।
विज्ञापन



जगतपुरा में सालों पुराने पुल के पिलर टूटने के बाद वहां आवाजाही बंद कर दी गई है। पीडब्ल्यूडी ने नाले के बीच में छोटे पाइप डालकर अस्थाई रास्ता तैयार किया था। परंतु पानी का बहाव बढ़ने पर सोमवार को पानी उसके ऊपर आ गया था। पुल संकरा होने के कारण आवाजाही में भी दिक्कत आ रही थी।
विज्ञापन


सोमवार शाम को चौड़े पाइप डालकर बड़ा रास्ता बनाने की कवायद शुरू की गई थी। मंगलवार सुबह नौ बजे जैसे ही नाले के पानी का बहाव छोड़ा गया, पाइपों के नीचे की रेत बह गई। उसके साथ ही कुछ पाइप नीचे बैठ गए। इसके बाद आवाजाही रुक गई। हालांकि लोग पैदल और साइकिलें लेकर वहां से गुजरते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीडब्ल्यूडी ने नए सिरे से रास्ता तैयार करने की कवायद शुरू की। इस बार पाइपों के नीचे ईंट डालकर मजबूत बेस बनाया गया। शाम चार बजे रास्ते पर आवाजाही दोबारा बहाल हो सकी। पीडब्ल्यूडी के जेई राजीव गुप्ता ने कहा कि कुछ पाइप नीचे धंस गए थे। ईंटों का बेस बनाकर नए 16 फुट चौड़ा रास्ता तैयार कर दिया गया है, ताकि लोगों को दिक्कत न आए।



पुराने खतरनाक पुल पर आवाजाही जारी

जगतपुरा के पुराने पुल पर आवाजाही मंगलवार को भी जारी रही। कुछ दिन पहले कई पिलर टूटने के बाद इस पुल पर आवाजाही बंद कर दी गई थी। पुल के दोनों तरफ दीवार खड़ी कर दी गई थी। शुरुआत में पुलिसकर्मी भी तैनात किए गए थे। परंतु उनके हटते ही लोगों ने दीवार तोड़कर रास्ता बना लिया। खतरनाक पुल पर लोगों के गुजरने से कभी भी हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed