{"_id":"57d708714f1c1b912cd47c79","slug":"jagmeet-brar-arvind-kejriwal-jagmeet-brar-mahatma-gandhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौथे फ्रंट का अकाली दल और कांग्रेस को होगा फायदा: बराड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौथे फ्रंट का अकाली दल और कांग्रेस को होगा फायदा: बराड़
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
Updated Tue, 13 Sep 2016 09:33 AM IST
विज्ञापन
पूर्व सांसद जगमीत बराड़
- फोटो : file
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिना शर्त अपने साथियों समेत आप को समर्थन देने वाले पूर्व सांसद व लोक हित अभियान के प्रमुख जगमीत सिंह बराड़ सोमवार को शहर पहुंचे। इस मौके पर पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि वह इस बार विधानसभा का चुनाव नहीं लडे़ंगे। उन्होंने पंजाब में कांग्रेस व अकाली दल की हार को यकीनी बनाने के लिए आप को समर्थन दिया है। साथ ही उन्होंने साफ किया कि लोक हित अभियान का कोई अन्य नेता भी चुनाव नहीं लड़ेगा। हालांकि, उन्होंने कहा कि यदि आप चाहेगी तो चुनाव लड़ने के बारे में सोच सकते हैं। नवजोत सिंह सिद्धू, परगट सिंह व बैंस भाइयों संबंधी पूछे एक सवाल के नाम पर उन्होंने कहा कि वह कन्फ्यूज ग्रुप है। इसकी तरफ से भले ही कांग्रेस और अकाली दल के खात्मे की बात कहीं जा रही है। लेकिन अगर यह दल चुनाव मैदान में उतरता है तो इसका सीधा फायदा अकाली दल और कांग्रेस को ही होगा।
विज्ञापन