फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Jagdish Singh Bisht inspires youth by showing pictures of brave soldiers

नयागांव: युवाओं को कारगिल युद्ध के बहादुर सैनिकों की तस्वीरें दिखाकर प्रेरित करते हैं जगदीश सिंह बिष्ट

Wed, 26 Jan 2022 04:15 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, नयागांव (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, नयागांव (पंजाब) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 26 Jan 2022 04:15 PM IST
सार

जगदीश सिंह ने कारगिल युद्ध में शहीद हुए जवानों और युद्ध की तस्वीरों को एक एलबम में संभालकर रखा हुआ है।

विज्ञापन
Jagdish Singh Bisht inspires youth by showing pictures of brave soldiers
जगदीश सिंह बिष्ट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

नयागांव इलाके के सिंघा देवी के रहने वाले जगदीश सिंह बिष्ट युवाओं को देशभक्ति का पाठ पढ़ाते हैं। मूलरूप से टिहरी गढ़वाल के रहने वाले बिष्ट ने देशभक्ति के लिए एक अलग ही तरीका अपनाया हुआ है। इसमें उन्होंने कारगिल युद्ध में शहीद हुए जवानों और युद्ध की तस्वीरों को सात एलबम में संभालकर रखा हुआ है। वह इन तस्वीरों के माध्यम से युवाओं को सेना में भर्ती होने के लिए प्रेरित करते हैं। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि युद्ध की 480 यादगार तस्वीरों को उन्होंने सात एलबम में सजाया हुआ है। वह इन अब तक इन सातों एलबम की राजस्थान, पंजाब, चंडीगढ़, उत्तराखंड और अन्य कई राज्यों में प्रदर्शनी भी लगा चुके हैं। उनकी इन प्रदर्शनियों से प्रेरित होकर कई युवा भारतीय सेना में शामिल हो चुके हैं। हालांकि बिष्ट का सेना से कोई सीधा नाता नहीं है।
विज्ञापन


उनके पिता का जन्म पाकिस्तान के लाहौर में हुआ था और देश के बंटवारे के बाद उनके पिता भारत आ गए थे। जब वह अपने पिता से देश के बंटवारे और इसके बाद पाकिस्तान से हुए युद्ध के किस्से सुनते थे तो उनके अंदर देशभक्ति का यह जज्बा जाग गया। उन्होंने देश के लिए कुछ अलग करने के लिए ठान लिया था। जगदीश सिंह बिष्ट अब तक कारगिल युद्ध और सैनिकों की तस्वीरों को दिखाकर हजारों युवाओं में देश भक्ति की भावना पैदा कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed