{"_id":"67f428bc85f6dc697c046874","slug":"items-outside-the-yellow-strip-were-confiscated-in-the-furniture-market-mohali-news-c-71-1-mli1005-127586-2025-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: फर्नीचर मार्केट में पीली पट्टी से बाहर का सामान जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: फर्नीचर मार्केट में पीली पट्टी से बाहर का सामान जब्त
विज्ञापन
फर्नीचर मार्केट में कार्रवाई करती नप टीम। संवाद
जीरकपुर। नगर काउंसिल की टीम ने फर्नीचर मार्केट बलटाना में सोमवार को पीली पट्टी के बाहर रखा सामान जब्त कर लिया। इस दौरान टीम ने लोगों से पीली पट्टी के बाहर सामान न रखने की भी अपील की। नगर काउंसिल जीरकपुर के इंस्पेक्टर अशोक कुमार और इंफोर्समेंट विंग के इंचार्ज रविंदर पाल सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
उन्होंने कलगीधर मार्केट से लेकर गांव बलटाना तक कार्रवाई की। इस दौरान दुकानदारों में रोष देखने को मिला। इस मामले में फर्नीचर मार्केट बलटाना के अध्यक्ष सुमित कुमार ने कहा कि नगर काउंसिल की टीम अवैध कब्जे छुड़वाने के लिए करीब 15 दिन पहले भी आई थी। उस समय मैंने दुकानदारों को भी समझा दिया था। दुकानदारों द्वारा अपना सामान बाहर सड़क पर रखा जा रहा था। हमारा फर्ज है कि हम अपना सामान दुकान के अंदर ही रखें या पीली लाइन के अंदर रखें और अवैध कब्जा ना करें।
हमें कार्यकारी अधिकारी द्वारा अवैध कब्जे छुड़वाने के निर्देश दिए गए थे। उनके आधार पर कार्रवाई की गई है। पिछले समय में इस मार्केट में एक पीली लाइन लगाई गई थी हमने जो सामान पीली लाइन के बाहर पड़ा था वही उठाया है उसके अंदर का सामान नहीं उठाया रविंदर पाल सिंह, प्रभारी, एनफोर्समेंट विंग, नगर कौंसिल जीरकपुर।